For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: 143 रनों की तूफानी पारी खेलकर धवन ने बनाए कई शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जोरदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहति शर्मा और शिखर धवन की पारियों के दम बहुत बड़े स्कोर की बुनियाद रख दी है। रोहित शर्मा और धवन की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 193 रनों की साझेदारी की। रोहित हालांकि शतक से चूक गए और 95 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन धवन ने कोई गलती नहीं करते हुए अपना बेहतरीन 16वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

धवन के 115 गेंदों पर 143 रन-

धवन के 115 गेंदों पर 143 रन-

धवन ने केवल 97 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ ही धवन ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। धवन का यह 16वां शतक पिछली 18 पारियों में पहली बार आया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक है।इसके अलावा यह धवन का भारत में पांचवां शतक भी है। इस मैच में धवन ने आउट होने से पहले 115 गेंदों की पारी में शानदार 143 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का चौथा सबसे ज्यादा स्कोर है।

मोहाली के माहौल में बनाया रिकॉर्ड-

मोहाली के माहौल में बनाया रिकॉर्ड-

इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा 209 रनों के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने 2013 में बेंगलुरु में यह पारी खेली थी। धवन से पहले सचिन ने भी 143 शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। अब धवन सचिन के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर इस लिस्ट में आ गए हैं। यहीं नहीं, धवन अपनी इस पारी के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में 10 हजारी बल्लेबाजी भी बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम है जिन्होंने 21 हजार 999 रन बनाकर यह मुकाम छुआ है। उसके बाद गांगुली (15622) और तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नंबर है (15,271)।

आकाश अंबानी की शादी में करण जौहर के साथ जमकर नाचे हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

लिस्ट ए करियर में दस हजार रन पूरे-

लिस्ट ए करियर में दस हजार रन पूरे-

अब धवन इस लिस्ट में 11वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने लिस्ट ए करियर में दस हजार रन पूरे किए है। इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों में धोनी नंबर चार पर है। जबकि कोहली (12,258) और रोहित शर्मा (10,196) क्रमशः नबंर 7 और 9 पर हैं। आपको बता दें धवन का बल्ला इस सीरीज में अब तक खामोश नहीं रहा था लेकिन विश्व कप से पहले अहम मुकाबलों में धवन ने अपनी फॉर्म में वापसी करके टीम इंडिया को बड़ा बोनस दे दिया है।

Story first published: Sunday, March 10, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+