
ऑस्ट्रेलिया ने पार किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में ODI इतिहास का 5वां सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में 359 रनों का पहाड़ जैसा दिखने वाला लक्ष्य आसानी से चेज किया। यह ऑस्ट्रेलिया का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे सफल चेज है। इससे पहले इस टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 में 334 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक पा लिया था। ODI इतिहास में दक्षिण अफ्रीका ने सबसे अधिक 435 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रलिया के खिलाफ साल 2006 में चेज किया था।
विश्व कप 2019 की तैयारी से पहले टीम इंडिया के सामने आई 3 'बड़ी कमजोरियां'

कब-कब हुए बड़े रन चेज
मोहाली का मैदान और उसके आंकड़े टीम इंडिया के लिए बहुत लकी नहीं हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने इसी मैदान पर साल 2007 में भारतीय टीम के खिलाफ 322 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था और टीम इंडिया को हार मिली थी। श्रीलंका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के खिलाफ 322 रनों के लक्ष्य को आसानी से भेद दिया था। भारतीय मैदान पर टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी टीम का यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है। टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था जो भारत में सबसे बड़ा रन चेज है।

मोहाली में दुहराया जयपुर का मैजिक
किसी भी ODI चेज में दो बार किसी भी टीम के तीन बल्लेबाजों ने 80 या उससे अधिक रन बनाए हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब (117), उस्मान ख्वाजा (91) और एश्टन टर्नर (84*) ने रोहित शर्मा (141*), विराट कोहली (100*) और शिखर धवन (95) की 6 साल पुरानी खेली गई विस्फोटक पारी की बराबरी की। टीम इंडिया के इन तीन बल्लेबाजों ने साल 2013 में (जयपुर में) 360 रनों के लक्ष्य को पाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
READ PROFILE : नागपुर ODI के हीरो विजय शंकर को कितना जानते हैं आप

आखिरी 10 ओवर में सबसे अधिक रन
ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में आखिरी के 10 ओवर में 98 रन बनाए। किसी भी टीम का भारत के खिलाफ चेज करते हुए लक्ष्य हासिल करने के मामले में सबसे अधिक रन है। 40वें ओवर के बाद यह किसी भी टीम का भारत के खिलाफ सबसे अधिक जुटाया गया रन है। इससे पहले ऑल राउंडर जेम्स फॉकनर ने 6 साल पहले साल 2013 में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 10 ओवर में टीम के लिए 96 रन जुटाए थे। साल 2007 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 91 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मोहाली ODI के 44 से 47वें ओवर के बीच 64 रन ठोक दिए।

टर्नर ने तोड़ा फॉकनर का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन टर्नर ने आखिर के 10 ओवर में 29 गेंदों में 68 रन बनाए। यह किसी भी खिलाड़ी का आखिरी 10 ओवर के खेल में सफल चेज में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले अब्दुल रज्जाक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अबुधाबी में साल 2010 में 35 गेंदों में 76 रनों की पारी और जेम्स फॉकनर ने (2013) मोहाली में 29 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली थी।

एश्टन का बेस्ट स्ट्राइक रेट
एक समय मैच बहुत ही बैलेंस दिख रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर ने अपनी तूफानी पारी से मैच का पासा पलट दिया। टर्नर ने 43 गेंदों में 195.34 के स्ट्राइक रेट से 84 रन ठोक दिए। यह किसी भी गैर ओपनर के द्वारा 40 या उससे कम गेंदों को खेलते हुए किसी भी सफल चेज में बनाया सबसे अधिक रन है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेमियन मार्टिन ने साल 2003 में ऐसी ही विस्फोटक पारी खेली थी जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली थी।
विश्व कप 2019 : क्या रायडू से बेहतर विकल्प हैं जाधव, आंकड़ों में पूरी कहानी


Click it and Unblock the Notifications
