For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अभिनंदन के बाद तमिलनाडु से मिला भारत को एक और हीरो, जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजय के शंकर को

विजय शंकर ने पहले 41 गेंदों में खेली 46 रनों की पारी खेली और मैच के 50 वें ओवर में 11 रन को डिफेंड करते हुए 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर भारतीय जीत के HERO बन गए .

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पराक्रम की चर्चाएं अभी सुर्खियों में बनी ही थी, इस बीच क्रिकेट के मैदान से भारत को एक और सुपरस्टार मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए दूसरे ODI में टीम इंडिया को एक नया हीरो मिला जो तमिलनाडु से ही हैं और विश्व कप की ड्रीम टीम में अपने ऑल राउंड प्रदर्शन से प्रबल दावेदारी पेश कर चुके हैं। विजय शंकर ने पहले 41 गेंदों में खेली 46 रनों की पारी खेली और मैच के 50 वें ओवर में 11 रन को डिफेंड करते हुए 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर जिस तरह का उम्दा प्रदर्शन किया उससे हरभजन सिंह की इस बात पर मुहर लगा दी है कि यह खिलाड़ी विश्व कप टीम में वाकई अपनी जगह बना चुका है।

टीम इंडिया को मिला नया HERO

टीम इंडिया को मिला नया HERO

हैदराबाद ODI में जहां केदार जाधव ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन से विश्व कप की ड्रीम टीम के लिए दावेदारी मजबूत की वहीं नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर विजय शंकर के तौर पर भारतीय टीम को एक नया सितारा मिला। हार्दिक पांड्या के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर 'कॉफी विद करण' विवाद के बाद टीम से बाहर होने पर शंकर को जैसे जैकपॉट मिल गया हो। आखिर निदहास ट्रॉफी फाइनल के बाद कई रातों तक चैन की नींद नहीं सोने वाला और 'नागपुर में टीम इंडिया की नाक' बचाने वाला भारतीय टीम का HERO बना यह खिलाड़ी है कौन। जानिए इस युवा खिलाड़ी की शख्सियत जिसने मैच के अंतिम ओवर में वह किया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

WORLD CUP SPECIAL : ऑस्ट्रेलियाई दौरे से फिक्स होगी वर्ल्ड कप टीम में इन 4 खिलाड़ियों की जगह

घरेलू क्रिकेट का चर्चित चेहरा

घरेलू क्रिकेट का चर्चित चेहरा

विजय शंकर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में भले ही एक नया नाम हों लेकिन जो क्रिकेट फैंस रणजी ट्रॉफी फॉलो करते हैं उनके लिए यह नाम बहुत पुराना और एक मझे हुए खिलाड़ी का है। तमिलनाडु की ओर से रणजी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 41 मैचों में 47.70 की औसत और 51.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 2099 रन बनाए हैं और जिसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ जब भुवनेश्वर कुमार ने आराम करने का फैसला लिया था तब BCCI ने इस खिलाड़ी को एक ऑल राउंडर के तौर पर दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इन्होंने 32 विकेट झटके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल मैच भी खेले हैं।

विश्व कप 2019 : टीम इंडिया से कट सकता है पांड्या का पत्ता, यह खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

लिस्ट-A के शानदार ऑल राउंडर

लिस्ट-A के शानदार ऑल राउंडर

निदहास ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या की जगह विजय शंकर चयनकर्ता के लिए पहले विकल्प थे। उन्हें टीम में शामिल किया गया और उन्होंने 6 मार्च 2018 को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। इस मैच में इन्होंने सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी और अपने करियर के दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया जिस मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। यह लिस्ट-A के उन 6 उम्दा ऑल राउंडर में से एक खिलाड़ी हैं जिनके नाम 1500 रन और 25 विकेट शामिल हैं।

IPL से मिली पहचान

IPL से मिली पहचान

27 वर्षीय शंकर ने तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट की शुरूआत साल 2012 में की,साल 2014 में ये चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम में शामिल थे जहां इन्हें सिर्फ एक गेम खेलने का मौका मिला। साल 2017 में इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से चार मैच खेलने का मौका मिला और 63* इनका आईपीएल में बेस्ट स्कोर है। 2018 के आईपीएल ऑक्शन में इन्हें दिल्ली ने 3.20 करोड़ में खरीदा और वहां से इनकी किस्मत की रेलगाड़ी ने सही ट्रैक पर तेज गति से सरपट भागना शुरू कर दिया।

कोहली की जगह नंबर-3 पर इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

पिता का मिला सहयोग

पिता का मिला सहयोग

विजय शंकर शुरुआती दिनों में कार पार्किंग में अपने भाई और पिता के साथ क्रिकेट खेला करते थे। इनके पिता गणेश एच शंकर एक आर्ट फोटोग्राफर हैं जिन्होंने अपने 15 फुट चौड़े और 35 फीट लंबे टेरेस को शंकर के लिए इंडोर नेट प्रैक्टिस की जगह बना दी जहां विजय सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ और बॉलिंग मशीन के जरिए प्रैक्टिस करते थे क्योंकि इन्हें चक्रतार एकेडमी में प्रैक्टिस करने के लिए घर से दो घंटे के सफर के बाद पहुंचना होता था। रणजी ट्रॉफी 2014-15 में विजय ने 57.70 की औसत से 577 रन बनाए जिसमें 111, 82, 91, 103 रनों की पारी शामिल थी।

सादगी पसंद इंसान हैं शंकर

सादगी पसंद इंसान हैं शंकर

टीम इंडिया में इन दिनों जहां मॉडर्न डे के क्रिकेट खिलाड़ियों के टैटू और हेयरस्टाइल फैशन ट्रेंड बनते जा रहे हैं वहीं विजय शंकर के लिए उनकी सादगी ही सबसे बड़ी पहचान है। शंकर को फुर्सत के पलों में अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है उन्होंने टीम इंडिया में चयन होने के बाद भी न कोई टैटू गुदवाए हैं और न ही उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में कोई बदलाव किया है। शंकर मैनचेस्टर यूनाइटेड के बहुत बड़े फैन हैं।

चोट से शंकर का है पुराना नाता

चोट से शंकर का है पुराना नाता

विजय शंकर के लिए टीम इंडिया में चुने जाने का सफर इतना आसान नहीं रहा है। साल 2015 में उन्हें कंधे में चोट लगी इसके ठीक बाद साल 2016 में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ और इसके बाद भी उन्हें इंडिया-A के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भी पिछले साल कंधे में चोट लगी थी। शंकर 20 साल की उम्र तक ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन तमिलनाडु की टीम में स्पिनर की अधिक भीड़ होने की वजह से उन्होंने मध्यम गति से तेज गेंदबाजी को एक विकल्प के तौर पर आजमाया और सफल भी हुए।

राहुल द्रविड़ हैं आदर्श

राहुल द्रविड़ हैं आदर्श

विजय शंकर लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं इसकी बानगी उन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेश किया है लेकिन इन्होंने साल 2015 में इंडिया A बनाम बांग्लादेश A के खिलाफ एक गैर आधिकारिक टेस्ट में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के मीडिया बॉक्स की कांच पर ऐसा छक्का मारा था जिसकी चर्चा लंबे समय तक हुई थी। विजय शंकर क्रिकेट जगत में सम्मान के पर्याय राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं और 2004 में एडिलेड टेस्ट में खेली "The wall" की पारी को प्रेरणा के लिए देखा करते हैं।

वर्ल्ड कप 2019 : ऋषभ पंत नहीं इस वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं दिनेश कार्तिक

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 13:46 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+