For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : टीम इंडिया में तय है इन 5 गेंदबाजों की जगह

टीम इंडिया में गेंदबाजों की वो 'पांडव सेना' तैयार की जा रही है जिसका सामना करना किसी भी विरोधी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है।

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने विश्व कप 2019 की तैयारियों में एक नई रणनीति को अपना नया हथियार बनाया है। आईपीएल 2019 के वर्क लोड को ध्यान में रखते हुए टीम के कई खिलाड़ियों को आराम देने के लिए 'रोटेशनल पॉलिसी' का सहारा लिया जा रहा है। जिस तरह कुरूक्षेत्र की लड़ाई में 'महाभारत के पांच पांडवों' ने एक नया इतिहास लिखा था ठीक उसी तरह टीम इंडिया में गेंदबाजों की वो पांडव सेना तैयार की जा रही है जिसका सामना करना किसी भी विरोधी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले जानिए कौन हैं वो पांच गेंदबाज जो टीम इंडिया के मिशन विश्व कप में बड़ी भूमिका निभाएंगे। कौन हैं वो पांच गेंदबाज जिनकी जगह टीम इंडिया में लगभग तय मानी जा रही है।

बुमराह हैं ऑटोमैटिक पिक

बुमराह हैं ऑटोमैटिक पिक

टीम इंडिया के विश्व कप ड्रीम को पूरा करने के लिए जो खिलाड़ी सबसे पहले और ऑटोमैटिक पसंद हैं वो हैं स्लिंगिंग एक्शन वाले जसप्रीत बुमराह। विश्व क्रिकेट में पिछले एक साल में दक्षिण अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तेज पिचों पर टेस्ट में धूम मचा चुके बुमराह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। पिछले एक साल में बुमराह ने चोटिल होने के बाद महज 13 ODI मुकाबले खेले हैं और इन मुकाबलों में उन्होंने 22 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने महज 3.62 की औसत से रन खर्च किए हैं और 4/35 उनका सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। हर एक ODI पारी में टीम इंडिया के बूम-बूम बुमराह ने इस दौरान 27.5 गेंदों में एक विकेट झटका है। विराट ने हाल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में भी उनके लिए कहा था एक बल्लेबाज के तौर पर वो शायद ही बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करना चाहें। विश्व कप में इस खिलाड़ी पर होगी दुनिया की नजर।

टीम इंडिया से कट सकता है पांड्या का पत्ता, यह खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

भुवनेश्वर हैं दूसरी पसंद

भुवनेश्वर हैं दूसरी पसंद

स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार, इंग्लैंड और वेल्स की पिचों पर शुरुआती ओवर में खतरनाक साबित हो सकते हैं। विश्व कप की ड्रीम टीम में भुवी का चयन होना भी तय माना जा रहा है और प्लेइंग एलेवन में भी इन्हें हर मैच में मौका मिल सकता है अगर ये मैच फिट रहे तो। हाल में फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे भुवी यूं तो पांच लगातार (साल 2018-19 में) ODI में विकेट नहीं ले पाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हाल के ODI मुकाबलों में 8 मुकाबलों में उन्होंने 15 विकेट झटक कर अपने फॉर्म में होने की दस्तक दी। इस दौरान वो किफायती भी रहे और 4.98 की औसत से रन लुटाए। पारी के स्लॉग ओवर में भी भुवी कई बार मैच जिताने वाली गेंदबाजी की है। भुवी ने पिछले एक साल में 163.1 ओवर की गेंदबाजी की ही और कुल 26 विकेट झटके हैं। Mykhel प्रेडिक्शन टीम की ओर से भुवी दूसरे चयनित होने वाले गेंदबाज हैं।

ALSO READ : पंत नहीं इस वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं दिनेश कार्तिक

शमी की जोरदार वापसी

शमी की जोरदार वापसी

टीम इंडिया को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे पर ही विश्व कप का तीसरा गेंदबाज मिल गया था। अपनी पारिवारिक समस्याओं से जूझने के बाद मोहम्मद शमी ने जिस तरह मैदान पर वापसी की वैसी स्थिति में इस शख्स के लिए तारीफ के हर्फ कम पड़ जाएंगे। अक्टूबर 2018 में विंडीज के खिलाफ इस तेज गेंदबाज की ब्लू जर्सी में वापसी हुई। दो मैचों में 140 रन खर्च कर तीन विकेट झटके लेकिन बुमराह को आराम दिए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने जो रफ्तार और धार पकड़ी वो इस खिलाड़ी के लिए जैकपॉट साबित हुआ। शमी ने हाल में खेले 7 ODI मुकाबलों में महज 20.64 की औसत से 14 विकेट झटके और खुद को वर्ल्ड कप का दावेदार घोषित किया। शमी की वापसी ने बाएं हाथ की खलील का विश्व कप टीम से पत्ता काट दिया। शमी ने पिछले एक साल में खेले ODI मुकाबलों में 25.23 की औसत से 17 विकेट झटके हैं।इस दौरान उन्होंने 5.45 की औसत से रन खर्च किए और उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 3/19 रहा है। मेरी राय में शमी प्लेइंग-11 में भुवी का भी पत्ता साफ कर सकते हैं और उनका चयन तय माना जाना चाहिए।

WORLD CUP SPECIAL : कोहली की जगह नंबर-3 पर इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

चाइनामैन कुलदीप करेंगे कमाल

चाइनामैन कुलदीप करेंगे कमाल

तीन तेज गेंदबाजों के चयन के बाद विश्व कप टीम में कुलदीप का चयन भी लगभग तय माना जा रहा है। चहल और कुलदीप में विदेशी पिचों पर कुलदीप को वरीयता मिल सकती है। कुलदीप का चाइनामैन गेंदबाज होना उनकी सबसे बड़ी खासियत है और गुगली उनका सबसे बड़ा हथियार है। साल 2018 के बाद कुलदीप टीम इंडिया के लिए विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में कुली साबित हुए हैं और हर स्थिति और परिस्थिति में उन्होंने टीम इंडिया को सफलता दिलाई है।

कमाल के गेंदबाज हैं कुलदीप

कमाल के गेंदबाज हैं कुलदीप

कुलदीप पिछले एक साल में टीम इंडिया के लीडिंग विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI में 5-1 की सीरीज जीत में कुलदीप ने 17 विकेट झटके जो इस तरह की जीत में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने ODI में 9 विकेट झटके। एशिया कप में कुलदीप ने सबसे अधिक 10 विकेट झटके। विंडीज के खिलाफ घरेलू ODI श्रृंखला में उन्होंने 9 विकेट चटकाए। साल 2019 में कुलदीप ने 6 ODI में 5.00 की औसत से 10 विकेट झटके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार ODI में चार-चार विकेट झटककर अपनी दावेदारी मजबूत की है। टीम इंडिया के प्लेइंग एकादश में कुलदीप बतौर स्पिनर टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं।

हार्दिक हैं विराट के 'फेवरेट'

हार्दिक हैं विराट के 'फेवरेट'

एशिया कप में चोटिल होने के बाद और कॉफी विद करण पर दिए विवादित बयान के बाद हार्दिक ने टीम इंडिया में जोरदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया दौर के बीच में घर वापस भेजे जाने के बाद हार्दिक को न्यूजीलैंड दौर पर वापस बुलाया गया और उन्होंने पहले मैच में ही अपना इंटेट साफ कर दिया। पिछले एक साल में 13 मैच खेलते हुए 9 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 56.22 रहा है और उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/30 रहा है। एक ऑल राउंडर के तौर पर हार्दिक विराट की पहली पसंद हैं और विजय शंकर के साथ इनका मुकाबला हो सकता है लेकिन इन्हें 'कप्तान के फेवरेट' होने का फायदा मिल सकता है। इनके नाम के आगे भले विकेट की बड़ी संख्या न हो लेकिन ये तेज पिचों पर 140 की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं और इन्हें साझेदारी तोड़ने का माहिर माना जाता है। टीम इंडिया में बतौर ऑल राउंडर इन्हें जगह मिल मिल सकती है।

DO READ : भुवनेश्वर या शमी, किसे मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह, आंकड़ों में पूरी कहानी

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 16:01 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+