INDVsPAK : मैच खत्म होने से पहले शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई, ट्वीट वायरल

नई दिल्ली। बारिश की लुकाछुपी के बीच टीम इंडिया ने ओल्ड ट्रेफर्ड में रनों की बौछारे करके पाकिस्तान को पूरी तरह से मुकाबले से बाहर कर दिया। विश्व कप के इस सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत लगातार 7वीं बार पाक को शिकस्त दे दी है। बारिश से प्रभावित इस मैच में पाक को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 40 ओवर में जीत के लिए 302 रन चाहिए थे लेकिन यह टीम केवल 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना सकी।

भारत ने किया पाक को पस्त-

भारत ने किया पाक को पस्त-

डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पाकिस्तान को इस समय 252 रन बना लेने चाहिए थे। लेकिन पाक टीम अभी भी इस स्कोर से 86 रन पीछे है। इस तरह से यह मुकाबला दोनों ही सूरतों में टीम इंडिया की गिरफ्त में आ गया। इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा। जबकि इस प्रतियोगिता में भी टीम इंडिया का विजयी अभियान लगातार जारी है। विश्व कप 2019 के चार मैचों में यह भारत की तीसरी जीत है जबकि एक मैच का नतीजा बारिश के चलते नहीं निकल सका था।

जीत से पहले ही अफरीदी ने दी बधाई-

जीत से पहले ही अफरीदी ने दी बधाई-

इसी बीच पाक के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने मैच खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया को उसकी शानदार जीत पर बधाई दे दी हैं। उन्होंने कहा- 'बीसीसीआई को आज के शानदार खेल पर बधाई। भारत ने जिस तरह का क्रिकेट खेला वह बहुत ही आला दर्ज का था और इसका श्रेय आईपीएल को जाता है। आईपीएल में ना केवल युवा प्रतिभाओं को पहचाना और तराशा जाता है बल्कि उनको मैच में दबाव झेलनी जैसी तकनीक भी सिखाई जाती है।'

INDvsPAK: महामुकाबले में भारत ने फिर दोहराया इतिहास, 89 रनों से दी पाक को मात

'भारतीय क्रिकेट सेना की सर्जिकल स्ट्राइक'

'भारतीय क्रिकेट सेना की सर्जिकल स्ट्राइक'

उधर, उत्तर प्रदेश सरकार में सूचना प्रसारण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रॉनिक्स, मुस्लिम वक्फ और अमेठी के मिनिस्टर इंचार्ज मंत्री मोहसिन रजा ने भारत की जीत को पाकिस्तान पर एक और कामयाब सर्जिकल स्ट्राइक बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा- भारतीय क्रिकेट सेना का पाकिस्तान पर एक और कामयाब सर्जिकल स्ट्राइक। हार्दिक बधाई

#INDvsPAK :पाकिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी के दर्ज हुई विराट उपलब्धि

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 23:43 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+