For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले दिन भारत के प्रदर्शन से मयंक खुश, विशालकाय गेंदबाज रखीम ने किया बहुत तंग

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फेल होने के बाद मयंक अग्रवाल के सामने दूसरे टेस्ट में रन बनाने की चुनौती थी जिसको उन्होंने बखूबी पूरा किया। जमैका के सबीना पार्क की चुनौतीपूर्ण पिच पर उन्होंने धैर्य के साथ नई गेंद का सामना करने के बाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि मयंक बड़ी पारी में स्कोर को तब्दील नहीं कर सके लेकिन उन्होंने भारत को एक मजबूत शुरुआत देने में भूमिका निभाई। मयंक का मानना है कि मुश्किल हालातों में केवल 5 विकेट ही खोना भारत के लिए अच्छी बात है। बता दें कि पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल (55) के अलावा विराट कोहली (76) ने अर्धशतक लगाए जबकि हनुमा विहारी और पंत क्रमशः 42 और 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

'हालात चुनौतीपूर्ण थे, गेंद में कुछ हरकत थी'

'हालात चुनौतीपूर्ण थे, गेंद में कुछ हरकत थी'

मैच के बाद बात करते हुए मयंक ने बताया, 'हालात चुनौतीपूर्ण थे, गेंद में कुछ हरकत थी। रोच और होल्डर ने शानदार एरिया में ठप्पा डाला। पिच पर काफी नमी थी और गेंद को इससे फायदा मिला। मुझे लगता है होल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने एक इंच की गुंजाइश भी नहीं छोड़ी।'

6 फुट 5 इंच लंबे रखीम ने किया तंग

6 फुट 5 इंच लंबे रखीम ने किया तंग

मयंक ने रखीम कॉर्नवाल की भी तारीफ की। 6 फुट 5 इंच लंबे इस स्पिनर का यह डेब्यू टेस्ट था और उन्होंने पुजारा का विकेट लेकर इसको सफल भी बनाया। मयंक ने कहा- रखीम ने बहुत ही अच्छी निरंतरता के साथ बॉलिंग की और वे लगातार एक ही एरिया में गेंदबाजी करते रहे। मुझे लगता है उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं था। हमने अपना समय लिया और ये काफी महत्वपूर्ण था कि विराट और मेरे बीच में एक साझेदारी हो।

टीम की नैया पार लगाने के साथ कोहली ने मैदान के बाहर भी जीता दिल, देखें VIDEO

भारत की स्थिति से मयंक खुश

भारत की स्थिति से मयंक खुश

बता दें कि भारी-भरकम शरीर के मालिक रखीम बाकी स्पिनर्स की तुलना में कहीं ज्यादा उछाल पाते हैं। वहीं, भारत की स्थिति के बारे में मयंक का मानना है कि टीम अच्छी स्थिति में है और इस ट्रैक पर केवल पांच विकेट गंवाना दर्शाता है कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कि वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए हैं। रोच और कॉर्नवाल को एक-एक विकेट मिला है। विंडीज ने दूसरे टेस्ट में टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों से बुरी तरह हराने के बाद अब भारत की नजरें दूसरे टेस्ट में जीत पर टिकी है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 8:58 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+