For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुजारा को आउट कर डेब्यू मैच में छाए 143 किलो के गेंदबाज रखीम कॉर्नवाल

IND vs WI: Rahkeem Cornwall picks up Cheteshwar Pujara's wicket in his debut Test | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जमैका के सबीना पार्क में चल रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल (55) के अलावा विराट कोहली (76) ने अर्धशतक लगाए जबकि हनुमा विहारी और पंत क्रमशः 42 और 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में 6 फुट 5 इंच लंबे और 143 किलो के भारी-भरकम शरीर के गेंदबाज रखीम कॉर्नवाल का भी टेस्ट डेब्यू हुआ। क्रिकेट की दुनिया में अपने विशालकाय शरीर के चलते सुर्खियों में छाने वाले यह गेंदबाज भारत के खिलाफ पहले दिन सबको प्रभावित करने में सफल रहा है।

पहले ही मैच में किया पुजारा को आउट

करियर का पहला टेस्ट खेल रहे रखीम कॉर्नवाल ने प्रभावी प्रदर्शन कर भारतीय बल्लेबाजों को लगातार तंग किए रखा और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाज का भी विकेट ले लिया। पुजारा ने रखीम की एक ऑफ ब्रैक पर बैकवर्ड प्वाइंट पर शमराह ब्रूक्स को कैच दिया। उन्होंने केवल 6 ही रन बनाए। इतना ही नहीं, रखीम ने दो कैच भी लपके। रखीम ने पुजारा को आउट करने के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने मैच के पहले दिन के बाद कहा, 'डेब्यू के मौके पर यह एक अच्छा अहसास था। मुझे लगता है शुरुआत में गेंद काफी अच्छे से आ रही थी। मुझे गेंद को सही जगह ठप्पा खिलाने में मेहनत करनी पड़ी।'

एक विकेट के अलावा दो कैच भी लपके

एक विकेट के अलावा दो कैच भी लपके

इतना ही नहीं, रखीम ने दो कैच भी लपके। पहला कैच लोकेश राहुल का था जब जेसन होल्डर की गेंद पर केएल को पहली स्लिप पर खड़े रखीम ने कैच करकर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मयंक अग्रवाल और विराट कोहली के बीच 69 रनों की साझेदारी बनी जिससे भारत को वापसी करने का मौका मिला लेकिन रखीम ने 55 रनों के निजी स्कोर पर मंयक (55) का कैच होल्डर की गेंद पर पकड़ा और टीम इंडिया को 115 रनों के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया।

पहले दिन भारत के प्रदर्शन से मयंक खुश, विशालकाय गेंदबाज रखीम ने किया बहुत तंग

रखीम को मिलता है ज्यादा उछाल-

रखीम को मिलता है ज्यादा उछाल-

मैच के बाद मयंक ने रखीम कॉर्नवाल की तारीफ भी की। मयंक ने कहा- रखीम ने बहुत ही अच्छी निरंतरता के साथ बॉलिंग की और वे लगातार एक ही एरिया में गेंदबाजी करते रहे। मुझे लगता है उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं था। बता दें कि भारी-भरकम शरीर के मालिक रखीम बाकी स्पिनर्स की तुलना में कहीं ज्यादा उछाल पाते हैं। इस मैच में विंडीज ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों से बुरी तरह हराने के बाद अब भारत की नजरें दूसरे टेस्ट में जीत पर टिकी है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 10:21 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+