For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: अब विराट कोहली के निशाने पर है यह रिकॉर्ड, दिग्गज को पछाड़ निकल जाएंगे आगे

नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त सााल ,2018 में विराट कोहली का बल्ला तेज रफ्तार से चल रहा है। वह मैच दर मैच नए कीर्तिमान हासिल करते चले जा रहे हैं। इतना ही नहीं कोहली ने वक्त के साथ फिटनेस और परिपक्वता में भी इजाफा कर लिया है।विराट के बल्ले से बन रहे रह नए रिकॉर्ड बना भी रहे हैं और पुराने बने रिकॉर्डों को खतरे में भी डाल रहे हैं। कोहली को यूं ही रन मशीन नहीं कहा जा रहा है।वह हर मैच में मैदान पर किसी न किसी रिकॉर्ड को छू देते हैं या और करीब पहुंच जाते हैं। भारत फिलहाल वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मैच खेल रहा है। पहले टेस्ट में विराट ने शतक जड़ा था अब दूसरे टेस्ट में कोहली अगर शतक जड़ देते हैं तो फिर एक रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे।

इंजमाम की बराबरी:

इंजमाम की बराबरी:

वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 अक्टूर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली एक शतक और जड़ दते हैं तो वह पाकिस्तान के कप्तान रहे इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

विराट ने राजकोट में शतक जड़कर अपने शतकों की संख्या 24 पहुंचा दी थी। विराट अब एक और शतक लगाते हैं तो उनके शतकों की संख्या 25 हो जाएगी जो इंजमाम के शतकों की संख्या के बराबर होगी।

इंजमाम से अधिक है कोहली का औसत:

इंजमाम से अधिक है कोहली का औसत:

29 साल के विराट के नाम 72 टेस्ट में 6286 रन हैं जिसमे 24 शतक शामिल हैं। वहीं इंजमाम के नाम कुल 120 टेस्ट में 25 टेस्ट शतक के साथ कुल 8830 रन दर्ज हैं। उनका एवरेज 49.60 का रहा। जबकि विराट को कोहली का एवरेज उनसे कहीं ज्यादा यानी 54.66 का है। मौजूदा वक्त में टेस्ट क्रिकेट में विराट 24 शतकों के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों लिस्ट में 21वें स्थान पर हैं।

देश के हालात पर भड़के गौतम ने राजनीतिक पार्टियों पर कसा गंभीर तंज

सचिन के नाम है रिकॉर्ड:

सचिन के नाम है रिकॉर्ड:

विश्व क्रिकेट में सबसे अधिर शतक लगाने का रिकॉर्ड किसी से छुपा नहीं हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है यह रिकॉर्ड है जिन्होंने रिकॉर्ड 200 टेस्ट खेलते हुए कुल 49 शतक लगाए हैं। माना जा है कि अगर विराट का करियर से ही चलते रहा तो वह सचिन कि रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

Story first published: Wednesday, October 10, 2018, 16:50 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+