Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI : छोटी दिवाली पर रोहित शर्मा का धमाका, शतक जड़ बनाए ये 6 शानदार क्रिकेट रिकॉर्ड

नई दिल्ली : नवाबों के शहर लखनऊ में मंगलवार को 24 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ। इस मैच से पहले शायद ही किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा देशवासियों को छोटी दीपावली पर विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत का इतना बड़ा तोहफा देंगे। इस तोहफे में सबसे खास बात रही चौके और छक्के से भरी उनकी शानदार पारी। हिट-मैन कहलाने के इच्छुक इस बल्लेबाज ने बड़े से मैदान में ताबड़तोड़ और आतिशी पारी खेल देशवासियों के लिए दीपावली का जश्न दोगुना कर दिया। पढ़िए एफर्टलेस बल्लेबाजी करने वाले इस दिग्गज ने एक शतक से कितने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी और किन दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर उसके आगे अपना नाम लिख दिया।

शतक के बादशाह हैं हिटमैन

शतक के बादशाह हैं हिटमैन

बात शतक की हो और जिक्र रोहित का न हो तो रिकॉर्ड में भी एक अधूरापन लगता है। पिछले तीन सालों में शानदार बल्लेबाजी से ODI क्रिकेट की नई कहानी लिखने वाले रोहित ने T-20 में चौथा शतक जड़ दिया। रोहित ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम 3 शतक है और विश्व क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के नाम फटाफट क्रिकेट में दो से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं है।

बिना खाता खोले ही एक अनचाहा रिकॉर्ड बना गया यह खिलाड़ी

3 नए ग्राउंड पर तीन शतक

3 नए ग्राउंड पर तीन शतक

रोहित के टी-20 क्रिकेट में इन चार शतकों के साथ एक और दिलचस्प कहानी भी जुटी है। तूफानी बल्लेबाजी के माहिर इस बल्लेबाज के टी-20 में लगाए चार शतकों में से तीन डेब्यू ग्राउंड पर बने हैं। धर्मशाला, इंदौर और लखनऊ इन तीन डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैदान की सूची में शामिल हैं। टीम इंडिया के लोकेश राहुल और टी-20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाने वाले सुरेश रैना को मिलाकर इन दोनों के टी-20 में कुल 3 शतक हैं।

कोहली ने 36वें शतक से अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टी-20 में हिटमैन के 6 शतक

टी-20 में हिटमैन के 6 शतक

रोहित जिस कलाबाजी के साथ बल्लेबाजी करते हैं, उनके शॉर्ट देख ऐसा लगता है मानो किसी पेंटर को कैनवास के तौर पर मैदान मिल गया हो और वह चित्रकारी कर रहा हो। टी-20 में इस धाकड़ बल्लेबा ने सभी प्रारूप में कुल 6 शतक लगाए हैं। विश्व क्रिकेट में सिर्फ 4 ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम इनसे अधिक शतक हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम 21 शतक तो ब्रेंडन मैकुलम,ल्यूक राइट और माइकल क्लिंगर के नाम 7 शतक हैं। रोहित ने टी-20 के दो शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबलों में जड़ा है। यह भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट का फटाफट प्रारूप है।

कमाल कर रहे रोहित

कमाल कर रहे रोहित

बतौर कप्तान और खिलाड़ी रोहित शर्मा रोज क्रिकेट रिकॉर्ड की नई परिभाषा लिखते जा रहे हैं। वो विंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। विंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मुकाबले में रोहित 150 से अधिक रन बनाने और तीन कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे वहीं लखनऊ के टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने शतक जड़ कर तीन कैच लेने की उपलब्धि हासिल की। वो इस मुकाम को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। विश्व क्रिकेट में टी20 मुकाबलों में रोहित से रनों के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 2271 रनों के साथ आगे हैं, रोहित दूसरे नंबर पर 2203 रनों के साथ दूसरे और शोएब मलिक 2190 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

छक्कों के बादशाह बने रोहित

छक्कों के बादशाह बने रोहित

लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर रोहित ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की बौछार कर दी है। उन्होंने इस साल सबसे अधिक 69 छक्के लगाए हैं। किसी भी क्रिकेटिंग कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया गया यह सबसे अधिक छक्का है। उन्होंने अपने पिछले साल 65 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ लिया है। रोहित ने इस साल ODI में 39, टी-20 में 29 और टेस्ट में एक छक्का लगाया है।

रोहित-धवन की धमाल जोड़ी

रोहित-धवन की धमाल जोड़ी

रोहित और धवन की जोड़ी ODI हो या टी-20 दोनों फॉर्मेट में कमाल कर रही है। टी-20 में इस जोड़ी ने 1268 रन बनाए हैं जो किसी भी जोड़ीदार के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। इस जोड़ी ने डेविड वार्नर-शेन वाटसन के एक साथ बनाए 1154 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा। धवन ने टी-20 में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।हेराथ ने रचा इतिहास,अपने आखिरी टेस्ट मैच में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

हेराथ ने रचा इतिहास,अपने आखिरी टेस्ट मैच में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+