Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने की 'बड़ी गलती', लगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में फ्रेंचाइजी के कप्तानों में किसी भी हाल में अपनी-अपनी टीमों को जिताने की होड़ सी लगी हुई है। अश्विन और धोनी जैसे बेहद शांत खिलाड़ियों का मैदानी व्यवहार इस बात की गवाही भी दे देता है। धोनी ने तो अंपायरों से उलझने के चलते मैच फीस का पचास फीसदी जुर्माना भी भुगता है। अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मैच फीस काटी गई है।

रोहित ने गिराई गिल्लियां-

रोहित ने गिराई गिल्लियां-

रोहित वैसे तो धोनी जितने कूल नहीं माने जाते हैं लेकिन वे कोहली जितने आक्रामक भी नहीं हैं। लेकिन लगता है प्लेऑफ तक पहुंचने का दबाव इस समय खिलाड़ियों पर चरम पर पहुंच चुका है। रोहित शर्मा के 'बर्ताव' पर इसका असर भी देखा जा सकता है। यह मामला रविवार को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच का है। इस मैच में आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने गुस्से में बल्ले से स्टंप की गिल्लियां गिरा दी।

मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा-

दरअसल रोहित के खिलाफ जब LBW की अपील हुई तो मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा। जहां टीवी रिप्ले में उनको आउट करार दिया गय। इसके बाद रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड के विकेट के पास गए और विकेटों पर हताशा में विकेटों पर बल्ला मारकर गिल्लियां गिरा दी। इस हरकत के चलते रोहित को आईपीएल के 2.2 नियमों के लेवल 1 का दोषी पाया गया है और उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।

मोहम्मद शमी की मां और भाई से नोंकझोंक के बाद आधी रात को हसीन जहां हुईं गिरफ्तार

पहाड़ सरीखे लक्ष्य को नहीं भेद सकी MI

पहाड़ सरीखे लक्ष्य को नहीं भेद सकी MI

बता दें कि इस मैच में रोहित ने केवल 12 रनों की ही पारी खेली थी। जबकि मुंबई इंडियंस के सामने 233 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य था। ऐसे में रोहित भी शायद अपने विकेट की अहमियत को बखूबी समझते थे। मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की जी-जान से की गई कोशिशों के बावजूद यह मैच 34 रनों से गंवा दिया था।

Story first published: Monday, April 29, 2019, 19:21 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+