शाहरुख खान बोले- 'पजामा भी बेचना पड़े तब भी खरीद लूं धोनी जैसा खिलाड़ी'

नई दिल्ली। भले ही कुछ लोग महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करें लेकिन अभी भी एक बड़ा तबका धोनी के लिए पागल है, ऐसे ही माही के एक क्रेजी फैन का नाम है शाहरुख खान, जिन्होंने धोनी के लिए कहा कि अगर वो नीलामी में आए तो मैं तो उनके लिए अपना पजामा तक बेच दूंगा।

मालूम हो कि ये बात धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि साल 2018 में आईपीएल में एक बार फिर से नीलामी होगी और उसमें हो सकता है धोनी बहुत बड़े चेहरे के रूप में मौजूद हों।

केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में कामयाबी के झंडे गाड़े

वैसे किंग खान की केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में कामयाबी के झंडे गाड़े हैं, ऐसे में गंभीर को छोड़ना उनके लिए घाटे का सौदा है। फिलहाल ये तो सब एक कयास है, क्या होगा या क्या नहीं, ये अभी से कहना मुश्किल है।

लोकप्रियता उनकी आलोचनाओं पर भारी

लेकिन फिल्म अभिनेता की बातों से तो ये ही लगता है कि धोनी की लोकप्रियता उनकी आलोचनाओं पर भारी नहीं पड़ी है और उन्हें आज भी लोग पहले की तरह मोहब्बत करते हैं। फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद धोनी राइसिंह पुणे की ओर से आईपीएल का हिस्सा हैं।

Story first published: Tuesday, April 25, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+