Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यह कैसी मेजबानी..टीम इंडिया को बांग्लादेश ने नहीं करने दी प्रैक्टिस

ढाका। बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच में टेस्ट मैच शुरू होना जा रहा है लेकिन इस मैच से दो दिन पहले ही टीम इंडिया का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है क्योंकि बांग्लादेश के शेरों ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस में सेंध लगा दी जिस पर भारतीय शेरों को गु्स्सा आ गया।

खबर है कि भारत की टीम 8 तारीख को ही सुबह ढाका पहुंचने के बाद दिन में ही फतुल्लाह स्थित स्टेडियम में ही प्रैक्टिस करना चाहती थी और वो पहुंच भी गई थी वहां लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया क्योंकि उस समय वहां बांग्लादेश की टीम प्रैक्टिस कर रही थी और तुरंत उनसे स्टेडियम खाली नहीं कराया जा सकता था।

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली देंगे 'विराट' कप्तानी का परिचय!

पहले से टीम इंडिया को इस बारे में कुछ कहा गया नहीं था इसलिए टीम इंडिया को इस बात पर गुस्सा भी आ गया। टीम इंडिया का कहना है कि हमारे कार्यक्रम में फेरबदल हुआ था जिसके तहत हमने बीसीबी को बताया था कि हम 8 जून की दोपहर और 9 जून की सुबह फतुल्लाह स्टेडियम में अभ्यास करेंगे लेकिन बीसीबी ने यह बात खिलाड़ियों को नहीं बतायी और ना ही हमें इस बारे में कुछ कहा और हम जब वहां पहुंचे तो हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि खिलाड़ियों के तेवर देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया को मीरपुर स्थित शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए भेज दिया। फिलहाल टीम इंडिया को ऐसी मेजबानी की उम्मीद नहीं थी लेकिन फिर भी सबने अपने आप पर नियंत्रित रखते हुए वहां से प्रस्थान करना उचित समझा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+