Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर वन बनी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है.. क्योंकि उनकी चहेती टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रेटिंग में नंबर वन गई है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नंबर तीन पर चली गई है, मालूम हो कि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 163 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

जिसके बाद आंकड़ों का उलट-फेर हुआ है। जिसके बाद टीम इंडिया के वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने के बाद 112 नंबर हो गये हैं और वो टॉप पोजिशन पर आ गई है। इस लिस्ट में नंबर दो पर पाकिस्तान है उसके 111 नंबर है। अब टेस्ट टेली में टीम इंडिया के 2238, पाकिस्तान के 2767 और ऑस्ट्रेलिया के 3905 प्वॉइंट्स हैं।

आपको बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाना है। इस मैच में भी कप्तान कोहली की पूरी कोशिश होगी कि वो मेजबान टीम को भारी अंतर से हराये और अपनी बादशाहत मजबूत रखे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+