Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए नेहरा-विराट की वायरल हो रही तस्वीर का सच

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देश के दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा आज के स्टार विराट कोहली को अवार्ड दे रहे हैं। इस तस्वीर में विराट काफी छोटे हैं, जिसके बारे आशीष नेहरा ने काफी दिलचस्प बात कही।

एक इंटरव्यू के दौरान नेहरा ने कहा कि वायरल हो रही तस्वीर के पीछे कारण सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली हैं क्योंकि वो आज केवल टीम इंडिया का नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट का चमकता सितारा है जिसके पीछे उसकी दिन-रात की मेहनत और बेमिसाल खेल है। लोग सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को मेरे कारण नहीं बल्कि विराट के कारण देख रहे हैं।

आपको बता दें कि आशीष नेहरा की हाल ही में लंदन में घुटने की सर्जरी हुई है क्योंकि वो आईपीएल मैच में खेल के दौरान चोटिल हो गये थे और उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण ही वो आईपीएल से भी बाहर हुए थे।

Video: कंगना संग धोनी-विराट-अश्विन ने किया डांस तो हंगामा हो गया

नेहरा ने ये भी कहा कि ये तस्वीर करीब 13 साल पुरानी है लेकिन इसकी चर्चा आज ज्यादा हो रही है उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ कोहली की लोकप्रियता है वरना इस तस्वीर को ना लोगों ने उस वक्त देखा था जबकि ये वास्तव में है और ना ही साल 2009-2011 के वक्त, जब मैं और कोहली साथ में टीम इंडिया में खेल रहे थे।

Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?

नेहरा ने कोहली की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि मैं तो सोशल मीडिया पर हूंं ही नहीं लेकिन कोहली के काऱण लोग उन्हें भी देख रहे हैं। गौरतलब है कि नेहरा और विराट दोनों दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+