Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल से बाहर होने के लिए धोनी को जिम्मेदार मानते हैं गावस्कर

नई दिल्ली। आईपीएल में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली पुणे की टीम बाहर हुई है उसकी एक वजह उनके अहम गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं करना है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इरफान पठान को सही तरीके से टीम में इस्तेमाल नहीं करने पर धोनी की आलोचना की है। IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!

Sunil Gavaskar blames Mahendra Singh Dhoni of not using Irfan Pathan well
गावस्कर ने कहा कि इरफान पठान विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और धोनी ने उन्हें इस आईपीएल सीजन में बेहतरी से इस्तेमाल नहीं किया। गावस्कर हमेशा से ही धोनी की कप्तानी के प्रशंसक रहे हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने पठान का इस्तेमाल किया है उससे वह खुश नहीं हैं।महेंद्र सिंह धोनी और इरफान पठान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी एक साथ खेल चुके हैं।

केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ, फाफ डूप्लेसिस जैसे खिलाड़ियों का टीम से बाहर जाना और इरफान पठान का सही इस्तेमाल नहीं करना पुणे की टीम के आईपीएल से बाहर जाने की अहम वजह बना हुआ है। गावस्कर ने अपने ऑर्टिकल में लिखा है कि अपनी टीम को आगे ले जाने के लिए धोनी को उपर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था लेकिन वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके जिसके चलते टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा पहली बार है कि धोनी की टीम आईपीएल से प्लेऑफ से बाहर हो गयी है। धोनी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 36.36 है। उनहोंने केकेआर के खिलाफ 2 गेद पर सिर्फ 8 रन की पारी खेली जोकि उनकी अबतक की सबसे खराब पारी है। यही नहीं गावस्कर को लगता है कि धोनी और इरफान पठान के बीच कुछ अनबन है, पिछले आईपीएल सीजन में भी इरफान पठान को धोनी ने कुछ खास इस्तेमाल नहीं किया है। इरफान एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उनका उनकी क्षमता के हिसाब से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+