मुंबई| आईपीएल 8 की शुरूआत में जिस तरह से मुंबई की टीम खेल रही थी उसे देखकर किसी को अंदाजा तक नहीं था कि रोहित शर्मा की यह टीम इस सीरीज के फाइनल में पहुंचेगी। मंगलवार को खेले गये अहम प्लेऑफ में रोहित की टीम पूरी तरह से धोनी की टीम पर भारी रही और 25 रनों से उसे परास्त करके फाइनल में जगह बना बैठी।
लेकिन अभी भी धोनी की टीम यानी सुपर किंग्स की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं तथा उन्हें अब 22 मई को रांची में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले इलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ना है। वहां जीत हासिल कर वे फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं।
Qualifier 1. It's all over! Mumbai Indians won by 25 runs http://t.co/hLA7L0eyJY #CSKvMI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2015 मालूम हो कि चेन्नई को हराने के बाद मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंची हैं तथा सुपर किंग्स के बाद सर्वाधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए लेंडल सिमंस (65) और किरन पोलार्ड (41) की नायाब पारियों की बदौलत 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और उसके बाद सुपर किंग्स की पूरी टीम को 19 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया।