'धोनी को नजरअंदाज करना टीम इंडिया को पड़ेगा महंगा, भूलकर भी न करें ऐसी गलती'
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत फायदा होता है। यही नहीं गिलक्रिस्ट टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम करके नहीं आंकना चाहिए।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम जितना सोचती है, उससे ज्यादा फायदा उसे उनके (धोनी) अनुभव और उनके आस-पास रहने से मिलता है। मुझे हैरानी होती है कि उनके आसपास के लोग ड्रेंसिंग रूम में उनके अनुभव और उनकी कूलनेस रहने को कम करके आंकते हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि धोनी के अनुभव को कम आंकना टीम को महंगा पड़ सकता है।
एक इवेंट में शिरकत करने दिल्ली आए एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम को धोनी के सिर्फ मैदान पर रहने भर से ही काफी फायदा होगा। धोनी के जाने से भारतीय टीम को वही कमी खलेगी जैसा सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण और गांगुली के संन्यास लेने के बाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि धोनी इतने प्रतिभाशाली हैं कि वो तीसरे से लेकर सातवें स्थान तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और वहां भी प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए ये भारतीय टीम विकल्पों और लचीलेपन से भरी है और महेंद्र सिंह धौनी अपने करियर के दौरान ऐसे ही रहे हैं।" गिलिक्रिस्ट ने आगे कहा "मुझे धोनी के पिछले 12 महीने के आंकड़े नहीं पता लेकिन मुझे नहीं लगता है कि जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई हो तो उन्होंने टीम को निराश किया हो।" धोनी के विश्व कप 2019 में खेलने को लेकर गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 50 ओवर के प्रारूप में कोई भी झारखंड के इस खिलाड़ी की जगह लेने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ेंः- बल्लेबाजी के हर आंकड़े और रिकॉर्ड को विराट कोहली से खतरा: एडम गिलक्रिस्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
