Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हादसा! बाल-बाल बची इस भारतीय क्रिकेटर की जान, सभी हो गए परेशान

नई दिल्ली। क्रिकेट की पिच पर अक्सर ऐसा हादसे हुए हैं जिससे मैदान पर कई खिलाड़ियों की जान खतरे में पड़ी है। खिलाड़ी जब मैदान पर उतरते हैं तो चोट का जोखिम हमेशा बना रहता है लेकिन खेल के जज्बे को बरकरार रखने के लिए वे अपना सब कुछ झोंक देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ रणजी ट्रॉफी के एक मैच में जहां क्रिकेटर की जान जाते-जाते बची।

रणजी ट्रॉफी में ग्रुप -डी के मुकाबले में बंगाल के नवोदित गेंदबाज की बाउंसर विदर्भ के मध्यक्रम के बल्लेबाज आदित्य सरवटे के हेलमेट में जा लगी। इससे उनके सिर पर हल्की चोट आई जिसके कारण उन्हें कुछ समय तक मैदान के बाहर रहना पड़ा।

लेकिन, अच्छी बात यह रही कि चोट गंभीर नहीं थी और आदित्य कुछ समय बाद मैदान पर फिर बैटिंग के लिए उतरे थे। आदित्य सरवटे को उस वक्त चोट लगी जब वह 60 रन बनाकर खेल रहे थे। बंगाल की तरफ से पहला मैच खेल रहे इशान पोरल की उठती हुई गेंद उनके सिर में लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध हो गए। हालांकि ठीक होने के बाद वापस मैदान पर लौटे और पोरेल की गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट होने से पहले सरवटे ने 93 गेंदों पर 89 रन बनाए।

बता दें कि कुछ समय पहले पाकिस्तान के एक क्रिकेटर की मौत पिच पर ही गई थी जब उसके सिर पर गेंद लगी। हालांकि गेंद लगने से क्रिकेटर की मौत की सबसे बड़ी घटना 27 नवंबर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी जहां इंटरनेशनल क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की गेंद लगने से मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ेंः- Video: क्रिकेट सुंदरी एलिस पैरी का ये कैच देखकर आप भी वाह-वाह करेंगे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+