For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: क्रिकेट सुंदरी एलिस पैरी का ये कैच देखकर आप भी वाह-वाह करेंगे

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट सुंदरी एलिस पैरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज सीरीज खेल रहे हैं। पुरुष सीरीज शुरू होने में अभी समय है लेकिन महिला सीरीज जारी है। नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान पर जारी एशेज श्रृंखला के टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट की पहली पारी 280 रनों पर समाप्त हो गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पैरी के शानदार दोहरे शतक के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना पारी घोषित कर दी। इस दौरान पैरी ने 374 गेंदों का सामना करते हुए 56.95 की स्ट्राइक के साथ 26 चौकों और एक छक्के की मदद से 213 रन बनाए।

डबल सेंचुरी से पहले पैरी अपने एक अनोखे कैच को लेकर चर्चा में आ गईं

डबल सेंचुरी से पहले पैरी अपने एक अनोखे कैच को लेकर चर्चा में आ गईं

हालांकि अपनी डबल सेंचुरी से पहले पैरी अपने एक अनोखे कैच को लेकर चर्चा में आ गईं। यही नहीं खुद पैरी भी अपने इस कैच को लेकर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दरअसल पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन एलिस पैरी का ये कैच काफी चर्चा में आ गया।

गेंद सीधे एलिस पैरी के चेस्ट में जाकर लगी

गेंद सीधे एलिस पैरी के चेस्ट में जाकर लगी

पहले दिन के खेल के 92वें ओवर में ऐलिस पैरी गेंदबाजी कर रहीं थी। सामने थीं इंग्लैंड की बल्लेबाज साराह टेलर। पैरी ने टेलर को आउट साइड ऑफ स्टंप गेंद डाली लेकिन टेलर सही से पढ़ नहीं पाईं और सीधे हाथों से खेल बैठीं। लेकिन गेंद सीधे एलिस पैरी के चेस्ट में जाकर लगी जिसे उन्होंने हड़बड़ाते हुए लपक लिया। और साराह टेलर आउट होकर पवेलियन चलीं गईं। कैच लेने के बाद खुद पैरी अपनी हसी नहीं रोक पाईं। क्योंकि पहले तो खुद उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वो कैच उन्होंने लपक लिया।

16 साल 8 महीने की उम्र में डेब्यू

16 साल 8 महीने की उम्र में डेब्यू

16 साल 8 महीने की उम्र में डेब्यू करने वाली ग्लैमरस खिलाड़ी एलिस पैरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की सबसे यंगेस्ट प्लेयर हैं। पैरी ने क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।

अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर

अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर

एलिस पैरी क्रिकेट पिच पर ऑलराउंडर तो हैं ही इसके अलावा भी वे कई चीजों में काफी बेहतरीन हैं। अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 26 मैचों में 27 विकेट लिए हैं।

यहां देखें वीडियो

देखिए वीडियो में किस तरह से एलिस पैरी कैच लेने के बाद खुद को हसने से रोक नहीं पाईं।

इसे भी पढ़ेंः- ICC ने श्रीलंका के इन दिग्गज खिलाड़ियों को ट्विटर पर किया ट्रोल, वजह जानकर आप हंस पड़ेंगे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+