Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

12 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, कंबोडिया को 3-2 से हराया

नई दिल्ली। भारत ने 12 साल बाद विदेशी जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच जीता। गुरुवार को हुए मैच में कंबोडियो को भारतीय टीम ने 3-2 से हराया। हाफ टाईम तक यह मैच 1-1 की बराबरी पर था। 35 वें मिनट पर सुनील छेत्री,जेजे ने 49 वें मिनट और संदेश भझगन ने 52वें मिनट में गोल किया।

दूसकी ओर कंबोडियो की ओर से लेबोरेवी और चान ने गोल किया। बता दें कि 2005 में भारत ने पाक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच जीता था। भारतीय टीम सितंबर 2016 में प्यूर्तो रिको को 4-1 से हराने के बाद अपना पहला मैच खेल रही थी। हालांकि मैच की शुरुआत में टीम को आर्टिफिशियल टर्फ की वजह से दिक्कते हुईं।

इस जीत के बाद भारतीय टीम का म्यांमार के खिलाफ 28 मार्च को होने वाले एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के लिये हौसला बढ़ गया है। टीम के कोच स्टीफन ने कहा कि टीम को जीत की यह लय आगे बरकरार रखनी होगी। ये भी पढ़ें: कोहली के समर्थन में आए क्लार्क, बोले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट की छवि खराब कर रहा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+