मुंबई। इस समय महाराष्ट्र समेत देश के कई ऐसे राज्य हैं जो कि सूखे की चपेट में हैं इसी कारण बाम्बे हाईकोर्ट में ये याचिका दी गई है कि आईपीएल मैचों को महाराष्ट्र से शिफ्ट कराया जाये जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
इस बात को लेकर एक बड़ा बयान टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने दिया है। धोनी ने कहा कि आईपीएल मैचों को राज्य में नहीं कराने से सूखे का हल नहीं निकलेगा। सूखे का खात्मा करने के लिए राज्य सरकार को दीर्घकालीन नीति बनानी होगी। आईपीएल को इसके लपेटे में नहीं लेना चाहिए। ये एक खेल है और इसे किसी इशू से नहीं जोड़ना चाहिए।
मालूम हो कि इस बात को लेकर महाराष्ट्र के सीएम त्री देवेंद्र फणनवीस ने भी कहा था कि सूखे से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे और अगर इसके लिए आईपीएल को दूसरे राज्यों में शिफ्ट कराना पड़े तो वो भी करेंगे जिस पर बीसीसीआई ने कहा था अगर आईपीएल मैच महाराष्ट्र में नहीं हुए तो राज्य को करीब एक अरब रूपयों का नुकसान होगा।