आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन और आरसीबी आईपीएल टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने शनिवार को गुजरात लायंस के खिलाफ 109 रन की पारी खेली और इस तरह उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में तीसरा शतक जड़ दिया।

अभी तक विराट की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी लेकिन शनिवार को कोहली की कप्तानी और बल्ला जिस तरह से चला है उससे आरसीबी की प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीद अभी बाकी है।

मैच जीतने के बाद कोहली ने अपने खेल और टीम की जीत पर काफी खुशी जताई और कहा कि आज मुझे खुश होने का हक है। हम टॉस हार गये थे लेकिन इसके बावजूद हमारी टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। मैं आज अपने पुराने नाकामी वाले मैचों के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि मैंच की हार के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं, मैं और अब्राहम डिविलियर्स स्मार्ट क्रिकेट में भरोसा रखते हैं।

मालूम हो कि अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 129) और कप्तान विराट कोहली (109) की शतकीय पारियों के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को गुजरात लायंस को 144 रनों से करारी शिकस्त दी। यह आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है।

Story first published: Sunday, May 15, 2016, 15:35 [IST]
Other articles published on May 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+