सौरव गांगुली, आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर को धोनी ने ऐसे दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। एमएस धोनी पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। धोनी इस बार अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि स्लो बल्लेबाजी के लिए चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धोनी की स्लो बल्लेबाजी के लिए कई पूर्व दिग्गज क्रिकेट एमएस धोनी की आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं उनका मानना है कि धोनी को अपने करियर के बारे में सोचना चाहिए।
हालांकि अब धोनी ने अपनी आलोचनाओं पर जवाब दिया है। रविवार को धोनी दुबई में क्रिकेट एकेडमी के लॉन्च के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी आलोचना पर एक ऐसी बात कही जिसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने खलीज टाइम्स के हवाले से कहा, "हर किसी का जिंदगी में अपना मत होता है और उसका सम्मान होना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है क्योंकि हम क्रिकेट जिंदगी में एक निश्चित समय तक ही खेलते हैं। आप 1 से 15 साल तक खेल सकते हो, कुछ लोग 20 साल खेलते हैं, लेकिन पूरी जिंदगी में जहां आप अगर 70 साल तक जीते हैं वहां 10 से 15 साल कुछ नहीं हैं। और ये सिर्फ एक ही समय है जब आप गर्व से कह सकते हैं कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। सबसे बड़ी प्रेरणा है भारतीय क्रिकेट टीम का अंग होना।"
बता दें कि अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे क्रिकेटरों ने उन्हें टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने तक के लिए कह दिया था। यही नहीं सौरव गांगुली ने भी एमएस धोनी को करियर संबंधित सलाह दी थी। बहरहाल, एमएस धोनी का मानना है कि हर किसी की राय का सम्मान होना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः- सर्जरी से लौटीं धवन की पत्नी का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, युवी की बीवी ने कही ये बात
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
