For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सर्जरी से लौटीं धवन की पत्‍नी का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, युवी की बीवी ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नि का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रहा है। दरअसल धवन की पत्नी आएशा धवन का जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि अभी कुछ समय पहले आएशा की सर्जरी हुई थी। लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हो चुकी हैं। यह बात खुद आएशा ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का वीडियो पोस्ट कर बताई। अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'मेजर सर्जरी के 6 हफ्ते बाद अब मैं ठीक हो चुकी हूं। अब मैं फिर से वो काम कर रही हूं जो मुझे पसंद है। डेड लिफ्टिंग। कभी भी बहाने मत बनाओ, कोई ना कोई रास्ता खोजो।'

लोग उन्हें सुपर वुमन और वंडर वुमन कह रहे हैं

लोग उन्हें सुपर वुमन और वंडर वुमन कह रहे हैं

आएशा अपनी वीडियो में काफी फिट दिख रही हैं और उनके इस संदेश के बाद उनके फैन्स भी काफी खुश हैं। लोग उन्हें सुपर वुमन और वंडर वुमन कह रहे हैं।

युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी आएशा की तारीफ की

युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी आएशा की तारीफ की

क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी आएशा की तारीफ की। उन्होंने उनके वीडियो में कमेंट करते हुए कहा, ‘दोस्त तुम कमाल हो।'

 धवन अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे

धवन अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे

बता दें कि शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों में नहीं खेलने के लिए बीसीसीआई से आग्रह किया था। दरअसल धवन अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे उसी समय आएशा की सर्जरी हुई थी। धवन ने बाद में सर्जरी सफल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उनकी पत्नी की सर्जरी सफल हुई। इसके अलावा उन्होंने अपने फैन्स को भी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया था।

धवन की लाइफ क्रिकेट और लव पर टिकी हुई है

बता दें कि धवन की लाइफ क्रिकेट और लव पर टिकी हुई है, उन्होंने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की थी। जिनकी पहली शादी से दो बेटियां थी। साल 2014 में धवन एक बेटे के पिता बने, जो उनकी और आयशा की पहली संतान है।

इसे भी पढ़ेंः- धोनी को मिला लीजेंड कपिल देव का साथ, कहा- सचिन तेंदुलकर के बारे में तो किसी ने कुछ नहीं कहा था

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+