Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो युवराज ने हैजल से नहीं गुरुबसंत कौर से रचाया ब्याह...

चंडीगढ़। टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर्स में से एक युवराज सिंह बुधवार को हमेशा-हमेशा के लिए अभिनेत्री-मॉडल हैजल कीच के बन गए। दोनों ने सिख प्रथा के अनुरूप फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में सात फेरे लिए।

लेकिन हर कोई ये जानता है कि युवी ने हैजल से शादी की है लेकिन नहीं युवी ने हैजल से नहीं बल्कि गुरुबसंत कौर से ब्याह रचाया है। जी हां, हैजल को ये नाम उनकी सास शबनम सिंह ने दिया है।

हालांकि सिख धर्म में नाम बदलने जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी हैजल का नाम शबनम सिंह ने बदला है। अब इसके पीछे वजह क्या है, इस बारे में तो किसी को पता नहीं लेकिन ऐसा हुआ जरूर है। इस क्लोज सेरोमनी में दोनों के परिवार वाले और करीबी मित्र शामिल हुए।

2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी

अब युवराज और हैजल 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे और उसके बाद 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। संगीत का कार्यक्रम छत्तरपुर के करीब फॉर्म हाउस में होगा, जबकि रिसेप्शन सिटी होटल में होगा।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 12:45 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+