For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन है हैजल जिसके प्यार में युवराज हुए क्लीन-बोल्ड?

आज युवराज सिंह ब्रिटिश की रहने वाली मॉडल-अभिनेत्री हैजल कीच से शादी करने जा रहे हैं।हैजल के पापा ब्रिटिश हैं जबकि मां भारतीय मूल की मॉरीशस में रहने वाले परिवार से जुड़ी हुई हैं।

चंडीगढ़। आज टीम इंडिया के महान प्लेयर्स में से एक युवराज सिंह अपनी प्रेमिका-मंगेतर हैजल कीच के साथ जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

आखिर कौन है हैजल और किस तरह वो युवराज की लाइफ में आयीं और उनका संबंध भारत से कैसे हैं, इस बारे में आज हर कोई जानने को बेचैन है।

आईये इस बारे में जानते हैं विस्तार से...

  • हैजल मूल रूप से ब्रिटिश की रहने वाली मॉडल-अभिनेत्री हैं।
  • हैजल के पापा ब्रिटिश हैं जबकि मां भारतीय मूल की मॉरीशस में रहने वाले परिवार से जुड़ी हुई हैं।
  • उनकी मां का परिवार भारत के यूपी और बिहार से ताल्लुक रखता है और इसी कारण हैजल की जड़ें इंडिया से जुड़ी हुई हैं।
  • युवी ने खोला राज...कब, कैसे और कहां... हैजल को दिया दिल

आगे की बात तस्वीरों में...

मॉडल-अभिनेत्री

मॉडल-अभिनेत्री

हैजल बेहतरीन मॉडल हैं और इसी वजह से उन्हें साउथ और हिंदी की फिल्मों में एंट्री मिली थी, उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है. जिसमें 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा'...जैसे चर्चित शोज शामिल हैं।

हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी काम किया

हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी काम किया

हैजल को एक्टिंग और डांसिंग के अलावा गाने का भी शौक है, वो हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं, जिनके नाम हैं हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान।

फिल्म 'बॉडीगार्ड'

फिल्म 'बॉडीगार्ड'

हैजल को पहला ब्रेक 2007 में तमिल फिल्म 'बिल्ला' में मिला लेकिन भारत में वो लाइमलाइट में आईं 2011 की हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड' से जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और सलमान खान की वाइफ का रोल किया था।

हॉट आयटम नंबर

हॉट आयटम नंबर

हैजल ने बॉलीवुड फिल्म 'मैक्सिमम' में 'आ अन्ते अमलापुरम' नाम से एक हॉट आयटम नंबर करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, इसके अलावा हैजल तेलुगु फिल्म 'कृष्णम वन्दे जगद्गुरुम' (2012), पंजाबी फिल्म 'हीर एंड हीरो' (2014) और हिंदी फिल्म 'बांके की क्रेजी बरात' (2015) में भी काम कर चुकी हैं।

युवराज को हैजल ने काफी दौड़ाया था...

युवराज को हैजल ने काफी दौड़ाया था...

टीम इंडिया के मिस्टर रोमियो कहे जाने वाले युवराज सिंह ने एक टीवी शो में कहा था कि उन्हें हैजल को अपने दिल की बात कहने में पूरे तीन साल लग गए थे, पहली मुलाकात में ही वो हैजल को दिल दे चुके थे लेेकिन हैजल ने उन्हें घास नहीं डाली थी इसलिए वो उनसे प्यार करने लगे। आपको जानकर हैरत होगी कि हैजल को क्रिकेट में बिल्कुल रूचि नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+