For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल विराट कोहली से मिलने बेंगलुरू पहुंची अनुष्का शर्मा, तस्वीरें वायरल

मीडिया में आ रही खबरें कह रही हैं कि अनुष्का, विराट कोहली का हालचाल लेने के लिए आईटी हब पहुंची थीं।

नई दिल्ली। एक बार फिर से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म के कारण नहीं बल्कि विराट कोहली के कारण चर्चा में हैं। दरअसल उनकी और विराट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वो विराट कोहली से मिलने बैंगलुरू पहुंची हैं।

Virushka इंटरनेट के टॉप ट्रेंड्स

Virushka इंटरनेट के टॉप ट्रेंड्स

इसी कारण मंगलवार को #Virushka इंटरनेट के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा, मीडिया में आ रही खबरें कह रही हैं कि अनुष्का, विराट कोहली का हालचाल लेने के लिए आईटी हब पहुंची थीं क्योंकि कोहली को कंधे की चोट लगी है और इसी वजह से वो आईपीएल मैच नहीं खेल पा रहे हैं।

कोहली की कमी टीम को काफी खल रही

कोहली की कमी टीम को काफी खल रही

मालूम हो कि कोहली रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरू टीम के कप्तान हैं, उनकी अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी शेन वाटसन कर रहे हैं, लेकिन कोहली की कमी टीम को काफी खल रही है क्योंकि आईपीएल के मजबूत दावेदरों में से एक आरसीबी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

अपनी और अनुष्का की फोटो

अपनी और अनुष्का की फोटो

वैसे आमतौर पर अपने और अनुष्का के रिश्ते पर चुप रहने वाले विराट कोहली ने इस बार 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे पर अपनी और अनुष्का की फोटो शेयर करके अपने रिलेशन पर मुहर लगा दी थी।

दोनों महिलाओं की कीमत

दोनों महिलाओं की कीमत

इसके बाद उन्होंने महिला दिवस पर भी अपनी मां के साथ अनुष्का की तस्वीर शेयर करके अपनी लाइफ में दोनों महिलाओं की कीमत क्या है, इसे भी लोगों से रूबरू कराया था।

 फैन निधि ने शेयर किया है

फैन निधि ने शेयर किया है

बेंगलुरू में ली गई अनुष्का और विराट की तस्वीरों को उनके फैन निधि की ओर से शेयर किया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+