Match Highlights: वॉर्नर के तूफान और राशिद खान की फिरकी के आगे ढेर हुए गुजरात के 'सिंह'
हैदराबाद। पर्ल सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात लायंस को नौ विकेट से हरा दिया है। गुजरात टीम की लगातार ये दूसरी हार है।
खास बातें
- जीत का टर्निंग प्वाइंट हैदराबाद टीम का टॉस जीतना रहा।
- हैदराबाद ने गुजरात टीम पहले बैटिंग का मौका दिया और वो सही साबित हुआ।
- क्योंकि उसके बॉलर्स ने गुजरात को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
- गुजरात की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों का लक्ष्य रखा था।
- जो कि हैदराबाद की टीम ने 15.3 ओवरों में 140 रन बनाकर हासिल कर लिया।
- हैदराबाद के अफगानी खिलाड़ी राशिद खान (3/19) और भुवनेश्वर कुमार (2/21) की गेंदबाजी ने गुजरात के शेरों को चारों खाने चित्त कर दिया।
- जिसके चलते गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई और उसकी हार का कारण बनी।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने अच्छी शुरुआत की।
- कप्तान वॉर्नर ने शिखर धवन (9) के साथ 32 रन जोड़े।
- प्रवीण कुमार ने धवन को आउट किया।
- धवन के आउट होने के बाद वॉर्नर का साथ देने आए हेनरिक्स ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दोनों ने 108 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
- अपनी पारी में वॉर्नर ने 45 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए, वहीं हेनरिक्स ने 39 गेंदों पर छह चौके लगाए।
- यह हैदराबाद के हाथों गुजरात की लगातार चौथी हार है।
- हैदराबाद ने लगातार अपने दूसरे मैच में जीत हासिल की है।
- इससे पहले, टीम ने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को हराया था।
- वहीं गुजरात टीम की यह लगातार दूसरी हार है उसे अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से हार का सामना करना पड़ा था।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
