Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले ही मैच में चमके युवी, आरसीबी में कोहली की कमी खली

हैदराबाद। मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 35 रनों से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे हरफनमौला युवराज सिंह।

जिन्होंने आते ही ये जता दिया कि वो आईपीएल में आतिशी पारी ही खेलने आए हैं। ओपनिंग मैच पूरी तरह से युवराज सिंह के ही नाम रहा है। बल्ला और क्षेत्ररक्षण दोनों जगह युवराज ने कमाल किया। अपने शानदार खेल के ही कारण इन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

युवराज सिंह की आतिशी पारी

युवराज सिंह ने ओपनिंग मैच में 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके एक नया इतिहास रचा। ये उनकी आईपीएल में की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले युवी ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 27 गेंदों की पारी में 7 चौके और तीन छक्के लगाए। तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम में एकाग्रता की कमी दिखी।

आरसीबी में कोहली की कमी खली

कप्तान विराट कोहली, विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की पूरी टीम 19.4 ओवर में 172 रनों पर ढेर हो गई, उसके किसी भी प्लेयर ने रूककर खेलने की कोशिश नहीं की। क्रिस गेल और मनदीप सिंह ने कुछ अच्छे शॉटस खेले लेकिन वो भी 208 जैसे पहाड़ का पीछा करने में फेल रहे है जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 35 रनों से पराजय झेलनी पड़ी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+