18 जनवरी को होगा भारत-आस्ट्रेलिया का पहला वन-डे
सिडनी। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के अकस्मात मौत की वजह से केवल टेस्ट सीरीज ही नहीं बल्कि वनडे सीरीज का भी कार्यक्रम चेंज हो गया है। जहां अब भारत-आस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में 9 दिसंबर को खेला जायेगा वहीं अब वनडे सीरीज का भी कार्यक्रम बदल गया है।
अब भारत-आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड ट्राईसीरीज का पहला मैच 18 जनवरी को खेला जायेगा। पहले त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मैच भारत और मेजबान आस्ट्रेलिया के बीच 16 जनवरी को खेला जाना था। अब हालांकि इसी तारीख से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच मैच से श्रृंखला की शुरुआत होगी। भारतीय टीम श्रृंखला में अपने अभियान की शुरुआत 18 जनवरी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी।
ट्राई सीरीज की शुरूआत 16 जनवरी को ही होगी
गौरतलब है कि सीए ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बदलाव दौरे पर आई भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला के बाद तैयारी के लिए कुछ समय देने के मकसद से किया गया है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाने वाला चौथा और आखिर टेस्ट मैच नए कार्यक्रम के अनुसार छह से 10 जनवरी के बीच खेला जाना है।
मालूम हो कि भारत-आस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच 9 दिसंबर को एडिलेड में खेला जायेगा। पहले भारत-आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन घरेलू मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की चोट लगने के से दुर्घटनावश हुए असमय मौत के कारण भारत के आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम में बड़ा परिवर्तन करना पड़ा है। ह्यूज का अंतिम संस्कार तीन दिसंबर को होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
