मोइन अली के सामने नतमस्तक धोनी की सेना, तीसरा टेस्ट हारा भारत
मोइन अली के सामने धारशाही धोनी की सेना, तीसरा टेस्ट हारा भारत
आपको बता दें कि एक समय भारतीय टीम के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 445 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम पांचवें दिन भोजनकाल से पहले ही 66.4 ओवरों में 178 रन बनाकर धराशायी हो गई। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फेल ही रहे और भारत रनों के भारी अंतर से हार गया।
क्यों खामोश है विराट कोहली का बल्ला
इंडिया की ओर से केवल अजिंक्य रहाणे का बल्ला संतोषजनक रहा उन्होंने नाबाद 52 रन बनाये लेकिन उनका दूसरे छोर पर साथ देना वाले एक भी खिलाड़ी नहीं था जिसकी वजह से भारत बुरी तरह से टेस्ट मैच हार गया।
अंग्रेजों की टीम के सरताज रहे 52 रन मोइन अली, जिनकी घातक गेंदबाजी के आगे धोनी की सेना पूरी तरह से धारशाही हो गई। मोइन अली ने मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सात विकेट लिए और क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
नाराज धोनी बोले समझ में नहीं आ रहा है कि जडेजा पर जुर्माना क्यों लगा?
मोइन ने रोज बॉउल मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में छह विकेट हासिल कर भारत की पारी 178 रनों पर समेट दी और इंग्लैंड को 266 रनों की बड़ी जीत दिला दी।
भारत के हीरो विराट कोहली का बल्ला भी इस पूरे मैच के दौरान खामोश ही रहा इसके अलावा पूरी टीम में कप्तान धोनी समेत कोई भी खिलाड़ी पिच पर टिक नहीं सका जिसकी वजह से तीसरा टेस्ट उसके हाथ से निकल गया।
इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट समीक्षकों का धोनी और उनकी टीम पर गुस्सा निकल रहा है। समीक्षकों का कहना है कि धोनी के कुछ गलत फैसलों की वजह से हारा भारत। लोगों ने शिखर धवन के सेलेक्शन पर अंगुली उठायी है। उनकी जगह गंभीर को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। फिलहाल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को अगर इंडिया जीतना चाहती है तो उसे अगले दोनों मैचों में बढिया प्रदर्शन करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
