MIvsKXIP: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 7 रनों से हराया
आज का मैच पंजाब के लिए करो या मरो का मैच है तो वहीं मुंबई पहले से ही प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। हालांकि पंजाब के बचे दोनों मैच करो या मरो के मैच हैं। मुंबई ने आईपीएल सीजन 10 में अभी तक 12 मैच खेले हैं जिनमें 9 में उसे जीत मिली है जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में मुंबई प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर नंबर एक टीम है तो वहीं पंजाब पांचवे नंबर है।
हेड-टू-हेडः-
कुल मिलाकर मुंबई को पंजाब पर मामूली सी बढ़त हासिल है। मुंबई ने किंग्स इलेवन के खिलाफ खेले गए 19 में से 10 मैच में जीत हासिल की है जबकि 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2012 से मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 10 में से 7 मैच जीते हैं।
इस सीजन: मुंबई ने इंदौर में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 198 रनों के लक्ष्य को आठ विकेट और हाथ में 27 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। 231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
- साहा को नाबाद 93 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- पंजाब ने मुंबई को 7 रनों से हराया
- मुंबई को लगा छठा झटका, तूफानी पारी खेलकर कर्ण शर्मा आउट, मोहित शर्मा ने किया बोल्ड, 6 गेंदों में बनाए 19 रन।
- मुंबई को लगा पांचवा झटका, हार्दिक पांड्या आउट, मोहित शर्मा की गेंद पर साहा ने लपका कैच, 13 गेंदों में बनाए 30 रन
- मुंबई को लगा चौथा झटका, नितीश राना आउट, अक्षर पटेल की गेंद पर गुप्टिल ने लपका कैच
- मुंबई को लगा तीसरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा आउट, तेवतिया की गेंद पर गुप्टिल ने लपका कैच
- मुंबई को लगा दूसरा झटका, सीमन्स आउट, मैक्सवेल की गेंद पर गुप्टिल ने लपका कैच, 32 गेंदों मे बनाए 59 रन
- मुंबई का स्कोर 100 के पार
- सिमंस की फिफ्टी, पार्थिव पटेल आउट, मोहित शर्मा की गेंद पर वोहरा ने लपका कैच, 23 गेंदों में बनाए 38 रन।
- निर्धारित 6 ओवर के पावर प्ले में मुंबई की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 68 रन बनाए।
- 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस, पार्थिव-सिमंस क्रीज पर
- पंजाब की तरफ से साहा ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए।
- पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए दिया 231 रनों का विशाल लक्ष्य
- पंजाब की तूफानी बैटिंग, स्कोर 200 के पार
- पंजाब को लगा तीसरा झटका, शॉन मार्श आउट, मिशेल की गेंद पार्थिव ने लपका कैच
- पंजाब का स्कोर 15 ओवर के बाद 180/2
- साहा ने जड़ी फिफ्टी, 31 गेंदों में बनाए 50 रन।
- पंजाब को लगा दूसरा झटका, मैक्सवेल आउट, बुमराह ने किया बोल्ड, 21 गेंदों में बनाए 47 रन
- मैक्सवेल की तूफानी बैटिंग, पंजाब का स्कोर 100 के पार
- पंजाब को लगा पहला झटका, मार्टिन गुप्टिल 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट,कर्ण शर्मा की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लपका कैच
- साहा-गुप्टिल की तेज बैटिंग, पंजाब का स्कोर 50 के पार
- साहा की तेज बैटिंग, पंजाब की शानदार शुरूआत
- मार्टिन गुप्टिल और साहा ने शुरू की पंजाब की पारी
- मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन):- मनन वोहरा, मार्टिन गुप्टील, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), वृध्दिमान साहा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, मैट हेनरी, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, इशांत शर्मा, संदीप शर्मा।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- लेन्डल सीमन्स, पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, मिशेल मैकलेनाघन, जसप्रित बूमरा लसिथ मलिंगा।
खबरों मेंः-
हाशिम अमला और डेविड मिलर के अपने देश वापस लौटने के बाद किंग्स इलेवन के पास प्लेइंग इलेवन का चयन करने के लिए काफी कम विदेशी विकल्प बचे हैं। वहीं मुंबई की तरफ से खेल रहे श्रीलंका के लसिथ मलिंगा अपनी नेशनल टीम के प्रेपरेशन कैंप में शामिल होने की बजाय मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं।
क्या आप जानते हैंः-
- शॉन मार्श की आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 50.10 की औसत है। वानखेड़े में पांच पारियों में मार्श की औसत बैटिंग 60.75 की है जिनमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।
- यदि मुंबई ने पंजाब को हरा दिया तो वह 100 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। वर्तमान में मुंबई ने 174 मैचों में 99 जीते हैं।
- मुंबई ने अभी तक इस सत्र में केवल 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। ये आंकड़ा आईपीएल के एक संस्करण में मुंबई के लिए सबसे कम है।
- पंजाब के मोहित शर्मा ने किरॉन पोलार्ड को 6 पारियों में तीन बार आउट किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
