इंदौर। इस वक्त यहां के होलकर स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। दौलत-शौहरत के इस दंगल में लोगों के आकर्षण का केंद्र फिल्मी सितारे भी होते हैं।
इसलिए जब मैदान पर पंजाब टीम की सह-मालकिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा नजर आईं तो लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। प्रीति ने भी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया और सबको हाथ हिलाकर अपने खूबसूरत स्माइल के साथ अभिवादन भी किया।
दर्शकों की तरफ उछाली टी-शर्ट्स
यही नहीं सफेद कपड़ों में हद से ज्यादा सुंदर नजर आ रही प्रीति जिंटा ने पहली पारी की समाप्ति के बाद मैदान का चक्कर लगाया और अपने फैंस के उत्साह को दोगुना करते हुए उन्होंने स्टैंड्स की तरफ टी-शर्ट्स भी उछाली, जिसे कैच करने के लिए दर्शकों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। प्रीति ने सबको हाथ हिलाकर खुश किया।
Mrs. Goodenough (@realpreityzinta) is in the house @lionsdenkxip #KXIP #IPL pic.twitter.com/U2H0OD3tyi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2017