धोनी के करीबी रैना खेलेंगे कोहली की कप्तानी में सिडनी टेस्ट!
सिडनी। भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मंगलवार से सिडनी में शुरू हो रहा है। वैसे तो भारत यह सीरीज पहले ही गंवा चुका है लेकिन फिर भी यह मैच टीम इंडिया और टीम इंडिया के चाहने वालों के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इस टेस्ट की कप्तानी भारत के आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली करने जा रहे हैं। टीम इंडिया में सबसे बड़ा परिवर्तन यही है।
तो वहीं संभावना जताई जा रही है कि इस टेस्ट में धोनी के बेहद करीबी सुरेश रैना को भी मौका मिल सकता है। रविवार को सुरेश रैना को नेट पर काफी पसीना बहाते हुए देखा गया जिससे लगा कि शायद 6 जनवरी से शुरू होने वाले मैच में रैना भी नजर आयेंगे। हो सकता है कि उन्हें केएल राहुल की जगह मौका मिल जाये। सुरेश रैना ने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त, 2012 में बैंगलोर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था।
इसे विडंबना ही कहेंगे कि अपने पहले टेस्ट मैच में ही दमदार शतक लगाने वाले रैना आज इतने लंबे वक्त के बाद भी अपनी जगह टेस्ट टीम में पक्की नहीं कर पाये हैं, वो अंदर-बाहर होते ही रहते हैं। फिलहाल टेस्ट टीम की क्या सूरत क्या होगी यह तो कैप्टन कोहली ही डिसाइड करेंगे देखते हैं कि कोहली के दिल में क्या है?
संभावना यह भी है कि कल के मैच में आपको रैना के साथ अक्षर पटेल भी पिच पर नजर आ सकते हैं तो वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कल के मैच की ओपनिंग शिखर धवन नहीं बल्कि केएल राहुल कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
