नई दिल्ली। आईपीएल फीवर अपने पूरे शबाब पर है तो वहीं आईपीएल 10 की प्रमुख टीमों में से एक आरसीबी की टीम मैच के बाद मस्ती में लगी हुई है। हालांकि ओपनिंग मैच में उसे हैदराबाद टीम से गच्चा खाना पड़ा है लेकिन फिर भी उसके जोश में कोई कमी नहीं आई है।
जिसका ताजा उदाहरण है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का ये वीडियो, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है।
विराट एक विंटेज जीप चलाते हुए दिख रहे हैं
कोहली ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मस्ती भरा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चार खिलाड़ी भी हैं। इस वीडियो में विराट एक विंटेज जीप चलाते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ जीप पर क्रिस गेल,शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रीनाथ अरविंद भी हैं।
कोहली की जगह कैप्टन बने वाटसन
मालूम हो कि कंधे की चोट के कारण कोहली आईपीएल के शुरूआती मैच से बाहर हैं, उनकी जगह टीम की कप्तानी शेन वॉटसन कर रहे हैं। विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शूट टाइम है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ब्वॉयज को जीप में घुमा रहा हूं, ये पल मुझे सबसे ज़्यादा पसंद हैं उम्मीद है कि आपको भी पसंद आएगा।
Shoot time. Driving the boys around. 😎🙈😂. Ah love these moments. 👍👍 pic.twitter.com/y7AdwU56l9
— Virat Kohli (@imVkohli) April 7, 2017