For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PIC : जब युवराज सिंह ने दिखाए लक्ष्मण के वेरी-वेरी स्पेशल खर्राटे

युवराज ने लक्ष्मण की सीट के पास आकर सोते हुए लक्ष्मण के साथ सेल्फी ले ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

नई दिल्ली। आईपीएल का मजा अपने चरम सीमा पर है, इसी बीच खिलाड़ियों में भी इसे लेकर मस्ती-मजा जारी है। आए दिन कुछ ना कुछ जरूर खिलाड़ियों के बीच से ऐसी खबर आती है जो कि उनके फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती है।

ऐसे ही एक मस्त खबर आई है क्रिकेटर युवराज सिंह के खेमे से, जिन्होंने हाल ही में अपने इंस्ट्रागाम पर भारत के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो जोर-जोर से खर्राटे ले रहे हैं। ये तस्वीर एक विमान यात्रा की है।

सोते हुए लक्ष्मण के साथ सेल्फी ले ली...

आपको बता दें कि इस यात्रा में आईपीएल हैदराबाद की टीम के साथ कोच वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद थे लेकिन उन्हें फ्लाइट में नींद आ गई और वह सोते हुए खर्राटे लेने लगे। युवराज ने लक्ष्मण की सीट के पास आकर सोते हुए लक्ष्मण के साथ सेल्फी ले ली। इस सेल्फी में युवराज, वीवीएस लक्ष्मण और टीम के गेदंबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन भी नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया

युवराज ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, इसके साथ उन्होंने लिखा कि मैं और मुरली सर खर्राटों के वेरी वेरी स्पेशल सीन का मजा ले रहे हैं, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Me and Murli sir enjoying a very very special view of snoring 😴 😄@vvslaxman281

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+