For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL-11 के उद्घाटन समारोह में Tamanna बिखेरेंगी अपने डांस का जलवा, 5 मिनट के लेंगी 50 लाख

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 11वां संस्करण आज शाम से शुरू होने जा रहा है। इस लीग में तमन्ना भाटिया भी परफॉर्म करेंगी, जो पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 50 लाख रुपये ले रही हैं।

मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 11वां संस्करण आज शाम से शुरू होने जा रहा है। आज शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और ग्लैमर का सबसे बड़ा संगम होगा। आईपीएल-11 की ओपनिंग सेरेमनी में इस बार कई बड़े बॉलीवुड सितारे थिरकने दा रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह चोट के कारण परफॉर्म नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके अलावा ऋतिक रोशन, जैकलीन फर्नांडिस और तमन्ना भाटिया हैं जो अपनी डांस परफॉर्मेंस से इस समारोह में जान भर देंगे। तमन्ना ने तो इस समारोह के लिए अपनी रिहर्सल भी शुरू कर दी है।

तमन्ना भाटिया ने शुरू की IPL की तैयारी

तमन्ना भाटिया ने शुरू की IPL की तैयारी

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आईपीएल के 11वें संस्करण में परफॉर्म करने जा रही हैं। इस समारोह में परफॉर्म करने के लिए तमन्ना ने रिहर्सल भी शुरू कर दी है। बलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने डांस का जलवा बिखेरने के बाद अब वो आईपीएल में भी ठुमके लगाने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो तमन्ना इस ओपनिंग समारोह में पांच मिनट की डांस परफॉर्मेंस देंगी और इसके लिए वो मोटी रकम भी वसूल रही हैं।

धमाकेदार होगी IPL-11 की ओपनिंग सेरेमनी

धमाकेदार होगी IPL-11 की ओपनिंग सेरेमनी

खबरों की मानें तो तमन्ना पांच मिनट की इस डांस परफॉर्मेंस के लिए 50 लाख रुपये लेंगी। वो इकलौती दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस हैं जो आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके अलावा ऋतिक रोशन और जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगे। इससे पहले एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा वानखेड़े में परफॉर्मेंस देने वाले थे लेकिन दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया है। जहां रणवीर सिंह अपनी चोट के कारण परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, वहीं परीणीति आधी-अधूरी प्रैक्टिस के साथ डांस नहीं करना चाहतीं।

आज से एक खिताब के लिए भिड़ेंगी आठ टीमें

आज से एक खिताब के लिए भिड़ेंगी आठ टीमें

इस बार आईपीएल का पहला मैच ओपनिंग सेरेमनी के ठीक बाद खेला जाएगा। आईपीएल 11 में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दो साल बाद इस लीग में वापसी कर रही हैं। 11वें संस्करण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: IPL Match 1 Preview: वापसी को यादगार बनाने उतरेगी चेन्नई, जीत के क्रम को बरबरार रखना चाहेंगी मुंबई

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 13:00 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+