दिल्ली: आईपीएल में एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा जब किंग्स इलेवन पंजाब के 144 के लक्ष्य के आगे टीम 4 रनों से दूर रह गई। दिल्ली की यह 6 मैचों में पांचवी हार है। यहां से दिल्ली डेयरडेविल्स को सेमीफाइनल की दौड़ में बने पहने के लिए आगे के 8 में से 7 मैच जीतने होंगे।
आईपीएल 11 का 22वां मुकाबला सोमवार को फिरोजशाह कोटला के मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखा। इस जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में सबसे पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की टीम एक और हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी है। घरेलू मैदान पर गौतम गंभीर की सेना के अपने हार के क्रम को तोड़ने में असफल रही। इसके पहले भी 3 मौकों पर दिल्ली की टीम छोटे लक्ष्य के सामने मैच गंवा चुकी है।
छोटे लक्ष्य के सामने चौथी बार ढेर
2008 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने एक मैच में दिल्ली के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन जवाब में दिल्ली टीम 110 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद 2010 में डेक्कन चार्जस ने 146 रनों का लक्ष्य दिया औऱ दिल्ली टीम 134 रन ही बना सकी थी। जबकि 2017 में दिल्ली को मुंबई ने 143 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन यहां भी यह टीम पूरे ओवर खेलकर 127 रन ही बना सकी औऱ मैच हार गई थी। अब यहां से दिल्ली की टीम के लिए मुश्किलें औऱ भी बढ़ गई हैं क्योंकि अबतक दिल्ली की टीम 6 में से 5 मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें: IPL: पहले ही मैच में धमाल करने वाला, कौन है ये जोफ्रा तीरंदाज