नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 26वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। कोलकाता ने कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। टॉम करन की जगह मिचेल जॉन्सन की वापसी हुई है। वहीं दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए हैं। गौतम गंभीर और डेनियल क्रिश्चियन नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह पर कॉलिन मुनरो और विजय शंकर की टीम में दोबारा वापसी हुई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की नई जोड़ी लय में दिखी। अपना दूसरा मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने कॉलिन मुनरो के साथ मिलकर ताबड़तोड़ रनों की बरसात कर दी। केकेआर के किसी भी गेंदबाज को इन दोनों ने नहीं बख्शा। हालांकि टच में दिख रहे कॉलिन मुनरो 18 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद भी शॉ ने रनों की गति नहीं रुकने दी। पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। कॉलिन मुनरो के साथ ओपनिंग के लिए आए पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के हर गेंदबाज की धुनाई की। शॉ ने मिचेल जॉन्सन जैसे लीजेंड गेंदबाज की गेंद पर छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके व 2 छक्के जड़े। उन्हें चावला ने बोल्ड किया।
इसके बाद शुरू हुआ कप्तान अय्यर का शो। श्रेयस अय्यर ने आते ही ग्लैन मैक्सवेल के साथ मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि ऋषभ पंत 0 पर आउट हो गए। मैक्सवेल भी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन अय्यर ने रनों की गति बनाई रखी। दिल्ली ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 40 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के 3 और चौके जड़े। अय्यर ने शिवम मावी के आखिरी ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बटोरे।जीत के लिए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। ।
यहां पढ़ें दिल्ली बनाम केकेआर का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
दिल्ली की पारी-