
नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन के लिए आज नए नियमों के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रक्रिया टीवी पर लाइव प्रसारित की गई। इससे पहले ये प्रक्रिया केवल मेल के आदान प्रदान से होती थी। सभी आईपीएल टीमों ने बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों के नाम सौंपें जिन्हें वे अगले साल अपने साथ जोड़े रखना चाहती हैं।
बोर्ड ने नए नियमों के तहत हर टीम दो या तीन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रख सकती हैं। रिटेन हुए खिलड़ियों के अलावा टीमें ऑक्शन में राईट टू मैच कार्ड से भी खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ सकती हैं।
यहां LIVE पढ़ें किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन:-