हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल-11 खेला गया मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाज़ी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को वॉटसन के रूप में शुरुआती झटका लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद फ़ाफ डूप्लेसिस भी आउट हो गए। लोकल बाॅय अम्बाती रायडू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 37 गेंदों में 79 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन ये ऐसा रन आउट था जिसपर अम्बाती आउट होने के बाद हँसने लगे।
जब रन आउट होकर हंसने लगे रायडू:
उस वक़्त हर कोई हैरान था कि ऐसा क्या हुआ है। दरअसल शॉट खेलकर अम्बाती ने एक रन पूरा किया लेकिन गेंदबाज़ी छोर पर सिद्धार्थ क़ौल के हाथों से बॉल छिटक गई जिसपर रायडू रन लेने के लिए दौड़ पड़े। रैना के रोकने के बाद भी वो रन लेने के लिए आगे बढ़ गए और रन क्रीज़ में फिर वापस नहीं जा सके। अम्बाती उस वक़्त बहुत ही आक्रामक मूड में खेल रहे थे और SRH के गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ा रहे थे। उन्हें समझ नहीं कि अचानक उन्होंने ऐसी ग़लती क्यों कर दी। हालांकि इस ंरन आउट के लिए रैना ने रायडू से माफी भी मांगी लेकिन गुस्सैल रायडू ने रैना को गले लगा लिया।
#WhistlePodu if this was the best partnership we have seen till now this #VIVO IPL! #Yellove #SRHvCSK 💛🦁 pic.twitter.com/tvBnHd3rQC
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2018
CSK ने जीता करीबी मुकाबला
183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद की टीम एक वक़्त ये मैच जीतती हुई दिखाई दे रही थी। बेहद रोमांचक इस मैच में आख़िरी ओवर में जीत के लिए हैदराबाद को 19 रनों की ज़रूरत थी। लेकिन राशिद खान कुछ और सोच कर ही मैदान पर आए थे और उन्होंने चौथी गेंद पर 6 और पांचवी गेंद चौका जड़ पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब आख़िरी गेंद पर 6 रनों के साथ हैदराबाद इस मैच को अपने नाम कर सकता था लेकिन इसके बाद आख़िरी गेंद पर राशिद खान केवल एक रन ही बना सके और चेन्नई सुपर किंग्स ने ये साँस रोक देने वाला मुक़ाबला 4 रनों से अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:VIDEO: दिल्ली के इस खिलाड़ी ने विराट का एक हाथ से लिया ऐसा कैच, बॉल बॉय का रिएक्शन वायरल