For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: दिल्ली के इस खिलाड़ी ने विराट का एक हाथ से लिया ऐसा कैच, बॉल बॉय का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली। शनिवार को आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए शानदार मुकाबले में एबी डिबिलियर्स की 90 रनों की धुआंधार पारी के चलते आरसीबी ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के बाद आरसीबी का आखिरकार लगातार हार का सिलसिला खत्म हुआ।आईपीएल 11 में यह आरसीबी की दूसरी जीत हुई। इस रोमांचक मैच में उस वक्त सभी दर्शक और खिलाड़ी स्तब्ध रह गए जब ट्रेंट बोल्ट ने विराट का कोहली का कैच पकड़ा।
आईपीएल की इस सीरीज में जीत को तरस रही दिल्ली की टीम ने एम.चेन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर की टीम ने यह लक्ष्य 18 ओवर में ही बना लिया।

बोल्ट के कारनामे पर बॉल बॉय का रिएक्शन वायरल

विराट ने शाॅट खेला और गेंद सीमारेखा के पार भेजने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने एक हाथ से ऐसा कैच लपका कि वहीं बैठा बॉल बॉय हैरान रह गया और उसने बोल्ट को सैल्यूट किया। बॉल बॉय का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली भी रह गए दंगः लक्ष्य का पीछा करने पहुंची बेंगलोर की टीम का 11वां ओवर चल रहा था। 5 गेंदों पर 10 रन बन चुके थे। ओवर की आखिरी गेंद हर्शल पटेल ने डाली तो विराट कोहली ने थर्डमैन के ऊपर से गेंद को सीमारेखा के पार भेजने की कोशिश की,लेकिन बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने चीते की तरह उछलकर इस तरह कैच पकड़ा की दर्शकों के साथ-साथ विराट कोहली भी दंग रह गए। हालांकि यह मुकाबला विराट के पक्ष में ही रहा लेकिन इस कैच की चर्चा सभी खेल प्रेमियों की जुबान पर है।

ये भी पढ़ें: बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी गेंदबाज की करतूत से भड़का सेना के जवानों का गुस्सा

Story first published: Monday, April 23, 2018, 8:50 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+