For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच ना खेलने के बाद भी रैना के नाम दर्ज हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड

मोहाली: आईपीएल 11 का 12वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मोहाली में खेला गया। जहां पंजाब ने चेन्नई को 4 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद पर धोनी ने छक्का जरूर लगाया लेकिन वे चेन्नई को 4 रनों से हारने से नहीं बचा पाए। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स केवल एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी। सुरेश रैना की जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया लेकिन वे कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

दरअसल, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल पाए। मैच से बाहर होने के बावजूद उन्होंने एक अजब रिकॉर्ड बना दिया। यह 11 साल के IPL इतिहास का पहला मौका था जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बगैर सुरेश रैना के मैदान पर उतरी।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब CSK की आईपीएल में वापसी के साथ ही रैना इस टीम के अहम खिलाड़ी के रूप में शामिल हो चुके हैं। हांलाकि चोटिल होने के कारण पहली बार मैदान पर नहीं दिखाई दिये।

वहीं CSK के खिलाफ गेल ने अपने पहले ही मैच में विस्फोटक पारी खेली, जिसके दमपर पंजाब ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जीत के लिए 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई। हालांकि धोनी चोट के बावजूद आखिरी समय तक डटे रहे और 44 गेंदों में 79 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। बता दें कि चेन्नई की ये पहली हार है। इससे पहले उसने अपने दोनों मुकाबले जीते थे। रैना के टीम में ना होने का नुकसान CSK को हुआ हैं।

ये भी पढ़ें: IPL: गम्भीर की गिल्लियां बिखेर मावी ने बटोरी वाहवाही

Story first published: Tuesday, April 17, 2018, 16:52 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+