oi-Kamal
बेंगलुरू: आईपीएल 11 का आठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किय। हालांकि कोहली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में केवल एक बदलाव हुआ। पंजाब में डेविड मिलर की जगह एरॉन फिंच को मौका मिला लेकिन वे 0 पर ही आउट हो गए। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में ऑल आउट होकर 155 रन बनाए। जिसके आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से उमेश यादव ने पावर प्ले में 3 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी तो बाद में एबी डिविलियर्स ने 40 गेंदों में 57 रन बनाकर आरसीबी को जीत के करीब पहुंचा दिया। आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया।
अनुष्का भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद
विराट की पत्नी अनुष्का भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं औऱ जमकर आरसीबी को चियर कर रहीं थीं। वो पंजाब की टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ भी दिखाई दीं
फ्लाइंग किस देती अनुष्का
अनुष्का स्टेडियम से कोहली को कई बार फ्लाइंग किस देती दिखाई दे रही थी। अनुष्का जमकर आरसीबी को चियर कर रहीं थीं।
आरसीबी को चियर कर रहीं थीं अनुष्का
मैच के दौरान अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थीं औऱ जमकर आरसीबी को चियर कर रहीं थीं।
जब मैच के बाद कोहली ने अनुष्का को किया कॉल
मैच खत्म होने के बाद विराट जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वहां से दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का को न देख सके और उन्होंने अनुष्का को फोन कर बात की और उन्हें बालकनी से देख लेने के बाद पीछे जाने का इशारा किया। जाहिर था कि यह इशारा मिलने के लिए ही था, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वी़डियो जमकर शेयर हुआ और लोंगों ने इसपर खुब मजे लिए।
ये भी पढ़ें: RCBvKXIP: डिविलियर्स की तूफानी पारी, आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेट से हराया
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, April 14, 2018, 12:46 [IST]
Other articles published on
Apr 14, 2018