For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मिस्टर 360 ए.बी. डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को दी यह 'चेतावनी'

नई दिल्ली। आईपीएल के सबसे हाई वोल्टेज मैचों में एक मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में शामिल होने वाला है। यह हाईप्रोफाइल मुकाबला बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति के चलते काफी रोचक बन गया है। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहे इस मैच में विराट, रोहित, बुमराह, डीविलियर्स सरीखे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। खास बात यह है दोनों की टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं और अब यह मैच जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।

डिविलियर्स ने डाला बुमराह पर दबाव-

डिविलियर्स ने डाला बुमराह पर दबाव-

मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर नाम के साथ न्याय करने की चुनौतियों से दो-चार होंगे। उनको पहले मैच में दिल्ली के धुरंधर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बल्ले से जबरदस्त जवाब दिया था। उस मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 40 रन दिए थे। यहीं नहीं, बुमराह को उस मैच में कंधे में चोट भी आई थी जिसके चलते उनके लिए वह मैच कतई यादगार नहीं रहा। ऐसे में आरसीबी के बल्लेबाज डीविलियर्स का मानना है बेंगलुरु की बैटिंग पिच पर एक बार फिर से दबाव बुमराह पर होने जा रहा है।

'परफेक्ट नहीं हैं बुमराह भी'

'परफेक्ट नहीं हैं बुमराह भी'

उन्होंने कहा, 'कोई भी परफेक्ट नहीं होता। बुमराह अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन वे हर समय अच्छे नहीं हो सकते। यहां के छोटे मैदान पर गेंदबाजों के ऊपर दबाव होगा।' आपको बता दें चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी छोटी सीमा-रेखा के कारण चर्चित है। यहां की पिच को आईपीएल की सबसे प्लैट पिच भी माना जाता है जिस कारण यह बल्लेबाजों के लिए जन्नत हैं। डीविलियर्स ने कहा है कि विकेट जैसा भी रहे हमें पिछले मैच से बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

IPL 2019 : ममता बनर्जी ने KKR को दी जीत की बधाई तो शाहरूख ने दिया यह जवाब

बुमराह और कोहली का भी मुकाबला-

बुमराह और कोहली का भी मुकाबला-

आपको बता दें बुमराह जहां विश्व कप के मद्देनजर टीम इंडिया के अहम गेंदबाज है तो वहीं मुंबई टीम के लिए भी उनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए काफी मायने रखता है। उनके कार्यभार पर बारीक निगाहें रखी जा रही हैं। बुमराह को 28 मार्च के दिन विराट कोहली का भी सामना करना होगा तो क्रिकेट के हाल के समय में सबसे दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। इसी मैच को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की वीडियो एड सीरीज बनाई गई थी जिसमें बुमराह कप्तान कोहली को चीकू भैया कहते हुए चैलेंज देते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 17:30 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+