For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: डेविड वार्नर, वह नाम जिसने 'जिद्दीपन' को फिर से परिभाषित कर दिया

नई दिल्ली। आईपीएल में आंद्रे रसेल के जबरदस्त आगाज के बाद शो स्टॉपर बनने की तैयारी डेविड वार्नर कर रहे हैं। बिना किसी ज्यादा हो-हल्ले के यह कंगारू खिलाड़ी सनराइजर्स के लिए उगता हुआ सूरज साबित हुआ है। किसने सोचा था वार्नर ऐसा रंग जमाएंगे कि एक साल पुराना वो विवाद भी जमींदोज हो जाएगा जिसके बाद इस खब्बू बल्लेबाज का करियर ही समाप्त माना जा रहा था। लेकिन वार्नर रसातल से उठे और अर्श पर पहुंच गए। उन्होंने एक बार फिर बता दिया कि क्यों कंगारूओं को थोड़ा ढीठ खिलाड़ी कहा जाता है। वार्नर ने जिस तरह पूरी ढीठाई के साथ अपने सबसे बुरे दौर को पीछे छोड़ा है, उसका चश्मदीद गवाह खुद आईपीएल का 12वां सीजन है।

'जय और वीरू' की जोड़ी-

'जय और वीरू' की जोड़ी-

इस सीजन में वार्नर और बेयरस्टो की जोड़ी जय-वीरू की तरह से एकजुट दिखाई थी जो मौका देखते ही अकेले ही विपक्षी महारथियों के छक्के छुड़ा देती थी। 27 अप्रैल के मैच से पहले तक यदि आप 12वें सीजन के टॉप दो बल्लेबाज देखेंगे तो आपको वार्नर-बेयरस्टों ही नजर आएंगे। वार्नर ने जहां 10 मैचों में 71.75 की औसत और 146 के स्ट्राइक रेट के साथ 574 रन बनाए हैं तो बेयरस्टो ने भी इतने ही मैचों में 55.62 और 157 के स्टाइक रेट के साथ 445 रन बनाए।

वार्नर और बाकी बल्लेबाजों में इस बार है 'फर्क'

वार्नर और बाकी बल्लेबाजों में इस बार है 'फर्क'

27 अप्रैल को हुए मैच में वार्नर को इस सत्र में 600 रन पूरे करने के लिए 36 रनों की दरकार था। आपको बता दें कि मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए उतारा और वार्नर ने एक बार फिर से ठोस शुरुआत दी। वे भले ही इस मैच में पारी को अंजाम देने से चूक गए लेकिन 37 रनों की पारी के साथ वे सीजन में 600 रन छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इन 600 रनों का काफी महत्व है क्योंकि बाकी कोई भी बल्लेबाज अभी 500 रन भी इस सत्र में पूरे नहीं कर सका है।

World Cup 2019: टीम में ना चुने जाने पर ऋषभ पंत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

IPL में सबसे ज्यादा बार 600+

IPL में सबसे ज्यादा बार 600+

वार्नर इससे पहले लगातार दो बार (2016, 2017) में भी 600 से ज्यादा रन एक ही आईपीएल सीजन में ठोक चुके हैं। उनसे ज्यादा किसी बल्लेबाज ने अब तक 600 प्लस रन इस लीग में नहीं बनाए हैं। केवल क्रिस गेल (2011, 2012, 2013) ही इस मामले में उनके बराबर हैं लेकि 2013 के बाद से गेल ने एक बार भी 600 या उससे ज्यादा रन आईपीएल सत्र में नहीं बनाए। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और सदाबहार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2013 और 2016 में 600+ का स्कोर बनाया था।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 22:11 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+