World Cup 2019: टीम में ना चुने जाने पर ऋषभ पंत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। क्रिकेट पंडितों के तमाम कयासों को धता बताते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए टीम में पंत को जगह नहीं दी। इससे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज हैरान भी हुए थे। लेकिन अब यह बात काफी पीछे खत्म हो चुकी है और पंत भी सब भूलकर अपने खेल में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि उस समय पंत के दिमाग में क्या चल रहा था जब विश्व कप टीम में उनका नाम नहीं पाया गया? अब इस बारे में खुद पंत ने पहली बार बात की है।
इंडिया टूडे से कि गई बातचीत के आधार पर पंत ने बताया कि वे टीम में शामिल ना किए जाने पर निराश थे क्योंकि विश्व कप खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। हालांकि पंत ने कहा, 'लेकिन एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर मुझे पता है कि इस निराशा का कोई मतलब नहीं है और मैं आगे बढ़ चुका हूं। जो भी मौके मुझे मिल रहे हैं मैं उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।'
यह भी पढ़िए- IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी के अंपायरों से उलझने पर साइमन टॉफेल ने कही बड़ी बात
पंत ने कहा कि अगर वे विश्व कप चयन को लेकर लगातार सोचते रहेंगे और प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं करेंगे तो यह उनके लिए और मुश्किलें पैदा करने वाली बात हो जाएगी। पंत के मुताबिक, 'मुझे कुछ आईपीएल मैच और खेलने हैं और मैं उनमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। केवल बेहतर प्रदर्शन करके ही आप आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं।'
आपको बता दें कि पंत इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को अकेले अपने दम पर दो बार मैच जिता चुके हैं और टीम के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि पंत में अभी एक-दो मैच और टीम को जिताने की क्षमता है। गौरतलब है कि विश्व कप टीम में पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक का चयन हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
