For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : तूफानी पारी से वार्नर ने बनाया इस तरह का पहला रिकॉर्ड, गेल को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। खेल प्रेमियों को आईपीएल में जिस दिन का इंतजार था वह दिन आखिरकार 29 मार्च को आया और एक शानदार विकेट पर दो टीमों की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा देखने को मिला। एक तरफ जहां इस सीजन का पहला शतक राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से निकला तो वहीं विपक्षी टीम हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रॉयल्स के गेंदबाजों को ऐसी मार दी कि 199 रनों का लक्ष्य भी बौना साबित हुआ।

वार्नर का लगातार दूसरा अर्धशतक-

वार्नर का लगातार दूसरा अर्धशतक-

इस मैच में कई हीरों रहे। सैमसन भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने 55 गेंदों पर 102 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। हालांकि यह पारी वार्नर के जलवे के आगे बेकार साबित हुई। एक साल बाद बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे वार्नर के लिए यह सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक था और अर्धशतक भी ऐसा कि सीधा सैमसन के शतक पर भारी पड़ा। वार्नर ने मैच में 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली।

पावरप्ले में ही आधा मैच खत्म कर देते हैं-

पावरप्ले में ही आधा मैच खत्म कर देते हैं-

इस पारी के साथ ही वार्नर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो चुका है। यह रिकॉर्ड इस बल्लेबाजी की विस्फोटक क्षमता की जहां तस्दीक करता है तो वहीं इससे यह भी पता चलता है कि वार्नर का खेलने का अंदाज विपक्षी टीमों का कितना नुकसान कर देता है। जी हां, वार्नर ने हैदराबाद में तूफानी अर्धशतक बनाकर खुद को आईपीएल के इतिहास के ऐसे बल्लेबाज के रूप में दर्ज करा लिया है जिसने पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा पचासे जड़े हैं।

IPL 2019: जब डेविड वार्नर से बोले सैमसन- आपने मेरा शतक बर्बाद कर दिया, VIDEO

गेल को पीछे छोड़ने वाला रिकॉर्ड-

गेल को पीछे छोड़ने वाला रिकॉर्ड-

29 मार्च को खेली गई पारी के बाद वार्नर के नाम पॉवरप्ले में अब तक कुल 4 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं। यानी वार्नर ये काम शुरुआती 6 ओवर में ही करके विपक्षियों से मैच छीन लेते हैं। खास बात ये कि जिन क्रिस गेल को आईपीएल फार्मेट का सबसे धुरंधर बल्लेबाज माना जाता है, उनके नाम पॉवरप्ले में 3 ही अर्धशतक दर्ज हैं। अब वे इस लिस्ट में वार्नर के बाद दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। जबकि इस लिस्ट में तीसरा स्थान कोलकाता के बल्लेबाज सुनील नरेन का आता है जिन्होंने पॉवरप्ले में 2 अर्धशतक जमाए हैं।

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 18:25 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+