For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिस यॉर्कर की वजह से शतक नहीं बना, उसी से हो गया डु प्लेसिस को 'प्यार', VIDEO

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के अंतिम लीग मैच में अपनी बल्लेबाजी पूरी कर ली। पूरे सीजन में बेहतरीन खेल दिखाने वाली इस टीम ने लीग चरण के इस मैच में भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इस पारी में फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना की बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक जमाए।

खासकर फाफ ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए ओपनिंग से ही चेन्नई की बैटिंग का मोर्चा संभाल लिया। डु प्लेसिस डेथ ओवरों में आउट हुए और केवल 4 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 96 रनों की पारी में 55 गेंदों का सामना किया और 4 छक्के समते 10 चौके जड़ दिए।

डु प्लेसिस की यह पारी जितनी दर्शनीय थी, उनको आउट करने वाली गेंद भी उतनी ही शानदार साबित हुई। इस बेमिसाल यॉर्कर गेंद ने डु प्लेसिस को गिराते हुए जिस तरह से उनकी गिल्लियां उड़ाई, वह देखने लायक सीन था। आउट होने के बाद फाफ ने भी बिना किसी अफसोस के गेंद को अपनी भावभंगिमा से खूब सराहा।

यह खबर भी पढ़िए- IPL 2019: सीजन के अंतिम लीग मैच से पहले धोनी ने किया गेंदबाजी का अभ्यास, VIDEO

आपको बता दें कि यह सैम करन का ओवर था और चेन्नई की पारी का 19वां ओवर चल रहा था। फाफ अपने शतक से केवल 4 रन दूर खड़े थे तभी सैम करन ने उनके पैरों पर सटीक यॉर्कर गेंद फेंकी। यह गेंद हवा में घूमती हुई फ्लेसिस के पैरों के टकराकर सीधे विकेट में जा घुसी और फाफ लड़खड़ाते हुए अपनी गिरी हुई गिल्लियां देखने लगे। उन्होंने आउट होने के बाद ना केवल गेंद का सराहा बल्कि गेंदबाज को मुंह से बिना बोले शाबासी दी।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 18:45 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+