
IPL 2020 में खेलने पर धोनी से पूछा सवाल-
जाहिर तौर पर यह हार धोनी के लिए निराशाजनक साबित हुई। वे उम्र के जिस पड़ाव पर चल रहे हैं उसको देखकर माना जा रहा है कि वे विश्व कप के बाद अपने क्रिकेट करियर को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में सभी फैंस के भीतर यह जानने की भी काफी उत्सुकता है कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए दिखाए देंगे? पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने फाइनल मैच के बाद इस बड़े सवाल को खुद महेंद्र सिंह धोनी से पूछ लिया।

धोनी ने दिया शानदार तरीके से जवाब-
इसके जवाब में धोनी ने जो जवाब दिया, वह शानदार था। धोनी ने कहा, 'अभी इस बारे में बात करना (अगले साल की योजनाओं के बारे में) जल्दबाजी होगी। विश्व कप बस ही रहा है। ये पहली प्राथमिकता है। उसके बाद हम चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बात करेंगे...उम्मीद करते हैं आप अगले साल भी हमको देखेंगे।' धोनी ने इसके साथ ही कहीं ना कहीं यह संकेत दे दिए हैं कि वे अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं।
IPL 2019: मुंबई की जीत के हीरो पोलार्ड ने क्रीज पर की ऐसी हरकत, बाद में लगा जुर्माना, VIDEO
|
धोनी ने बात कर मांजरेकर ने किया भावुक ट्वीट-
धोनी से बात करने के बाद मांजरेकर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मैच के बाद धोनी से बात करने के बाद मेरा दिल बाहर आ गया, उनका दिल वास्तव में टूटा हुआ लग रहा था। इससे पहले उनको कभी इस तरह से नहीं देखा।' आपको बता दें कि धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स 8वीं वार फाइनल मुकाबले में खेली थी। इस मैच में धोनी का बल्ला हालांकि चल नहीं सका था। और वे 2 रन बनाकर विवादापस्द तरीके से रन आउट हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications
